NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल दुकान में चोरी व बैंक लूट की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल दुकान में चोरी व बैंक लूट की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार
रायगढ़

मोबाइल दुकान में चोरी व बैंक लूट की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार

2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान सहित 26 लाख की बरामदगी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 12:15 am
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान में चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपी युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति भी बरामद की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं थी, इससे मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में अलर्ट जारी कर विशेष टीम गठित करते हुए जांच शुरू की गई। इससे घरघोड़ा टीआई ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेल की जांच करते हुए पतासाजी को आगे बढ़ाया। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर सूचना पर पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पाए जाने पर उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग अलग जगह से पकडा है। पकड़े गए 6 आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है । इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लडक़ों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दे रहा रहा था।
योजना के तहत करते थे वारदात
पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ किया तो उसने बताया कि गैंग बनाकर जिले में रोड किनारे स्थित दुकानों एवं बैंको में चोरी करते थे, जिसका लीडर मोह. अरसलान था, योजना अनुसार सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करते थे। इसके बाद दुकानेां में चोरी की नियत से एक राय होकर मारूती सियाज कार निकले। इसके बाद 15 एवं 16 फरवरी के दरमियानी रात में लगभग 01-01.30 बजे पांचों आरोपी (नाबालिग को छोडकऱ) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला के पास स्थित मोबाईल दुकान का सटर के ताला तोडकर मोबाईल दुकान में रखा विभिन्न कंपनियों का नया पुराना मोबाईल, ब्लुतुथ स्पीकर, हेडफोन, नगदी रकम लगभग 3000रू. को चोरी कर लिये जिसे कार में डाल कर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड में ग्राम मुस्कुरा के पास जंगल में छिपा दिया था। इसके बाद इन मोबाईलों को बिक्री करने का योजना बनाई। इससे मोह. अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और अपचारी बालक निवासी पत्थलगांव का एक राय होकर बैंको में चोरी करने का योजना बनाया, योजनानुसार कार से 15 मार्च की रात्रि में खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किए थे, लेकिन असफल हो गए। इससे ग्रामीण बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को अपने साथ लेकर चले गए।
इसके बाद बाद मोह. अरसलान, करण महंत, जॉनसन और अपचारी बालक ने महिन्द्रा एक्सयुव्ही कार से 16 मार्च की रात्रि में पटेलपाली के पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के आने के कारण यहां भी असफल हो गए।
अलग-अलग थाना में अपराध दर्ज
लगातार हो रहे घटना के बाद ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास में धरमजयगढ़ पुलिस ने धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम किया गया है।
ये सामान हुआ जब्त
पुलिस ने आरोपी मोह. अरसलान से घटना में प्रयुक्त मारूती कार, महिन्द्रा एक्सयुव्ही कार तथा अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया। इससे प्रकरण में धारा 112(2),61(2),3(5) बी.एन.एस. जोडी गई है और आरोपियों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोह. अरसलान पिता मोह. जब्बीर खान 19 वर्ष निवासी सारथी नगर पत्थलगांव, करण महंत पिता कुमार दास महंत 30 वर्ष निवासी ग्राम बांसाझार थाना छाल, अलतमस खान पिता मोह. आफताब खान 19 वर्ष निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव, जॉनसन बेक पिता बुधियार बेक 19 वर्ष निवासी ग्राम बोटराकछार, पत्थलगांव तथा कवलेश यादव पिता पलकधारी यादव 19 वर्ष ग्राम बरिमा मेनपाट को गिरफ्तार किया है।
घरघोडा पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस प्रकार के संगठित अपराधों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
शशिमोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

जिंदल स्टील रायगढ़ में विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

घर के सामने से कृषक का ट्रैक्टर ले उड़े चोर

युवक ने खुद को चाकू मारकर किया खुदकुशी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

दो बाइक में भिडंत, पांच घायल, दो गंभीर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की कलेक्टर व्यास ने की समीक्षा
Next Article रेप पीडि़ता से केस वापस लेने आरोपी बना रहा दबाव

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?