NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले के सिंचाई विभाग खिंचाई विभाग में तब्दील-मुरारी गुप्ता, नहरें गायब- जलाशयों पर बेजा कब्जा- विभाग मौन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले के सिंचाई विभाग खिंचाई विभाग में तब्दील-मुरारी गुप्ता, नहरें गायब- जलाशयों पर बेजा कब्जा- विभाग मौन
रायगढ़

जिले के सिंचाई विभाग खिंचाई विभाग में तब्दील-मुरारी गुप्ता, नहरें गायब- जलाशयों पर बेजा कब्जा- विभाग मौन

उद्योगों पर जलकर का करोंड़ों बकाया होने के बावजुद पानी का दोहन जारी

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2026 12:03 am
By lochan Gupta March 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एक जमाने में जल संसाधन विभाग को सबसे मलाईदार विभाग माना जाता था, धीरे-धीरे आबकारी, खनिज और उर्जा विभाग ने मलाईदार विभागों का तमगा हासिल कर लिया। लेकिन सिंचाई विभाग के अफसरों की खिंचाई में कोई कमी नहीं आई। रायगढ़ जिले में तो सिंचाई विभाग पूर्णत: खिंचाई विभाग में तब्दील हो चुका है। जिसे ना तो अपने बांधों की फिक्र है, ना ही नहरों की फिक्र है और ना ही विभाग द्वारा पूर्व में अधिगृहीत की गई जमीनों की सुरक्षा की चिंता है। उक्ताशय का आरोप वरिष्ठ इंका नेता मुरारी गुप्ता ने लगाते हुए केन्द्र सरकार से रायगढ़ सिंचाई विभाग के क्रिया कलापों की सी.बी.आई. जाँच की मांग की है।
श्री गुप्ता ने बाताया कि ताजा तरीन उदाहरण बिलासपुर डेम के क्षतिग्रस्त होने का है। जहाँ अन्नदाताओं द्वारा कई दिनों से सिंचाई हेतु पानी छोडऩे की मांग की जा रही थी। किंतु आलाअधिकारी मौन साधे रहे नतीजा यह हुआ कि डेम का गेट क्षतिग्रस्त हो गया और करोड़ो लीटर पानी सडक़ों पर बह गया। यदि समय पर किसानों की मांग मान ली जाती तो कई हेक्टर में सिंचाई हो जाती, डेम का पानी भी व्यर्थ नहीं जाता और पानी कम होने से हो सकता है डेम का गेट भी क्षतिग्रस्त नहीं होता।
श्री गुप्ता ने दुसरा उदाहरण देते हुए बताया कि टीपाखोल बांध की नहर गायब हो गई। उसके ऊपर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी हो गई है। नहरें राष्ट्र की संपत्ति होती है किंतु सिंचाई विभाग के अफसर बेजा कब्जा धारियों को मात्र नोटिस देकर चुप बैठे है। इस मामले में राज्य सरकार की चुप्पी भी अनेक रहस्यों को जन्म दें रही। पूर्व में टीपाखोल की नहर का पानी शहर के रामभांठा मोहल्ले तक आता था जहाँ लोग इस पानी को निस्तार हेतु उपयोग करते थे। अब यह नहर कई वर्षों से गायब है। मजे की बात ता ेयह है कि नहर के गायब होने के तीन-चार साल बाद इसेी मरम्मत में लगभग 28 लाख रूपया फूंक दिया था।
तीसरा उदाहरण देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि कोकड़ी तराई जलाशय की अधिकांश जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। विभाग नोटिस-नोटिस का खेल खेलते हुए गेंद कभी राज्स्व विभाग की ओर फेंकता है तो राज्स्व की कछुआ चाल किसी से छिपी नहीं।
कंग्रेस नेता का आरोप है कि सिंचाई विभाग अपने विभाग की बकाया राशि वसूल करने में कोई दिलचस्पी नहीं लेता क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का चढ़ावा नहीं मिलता उल्टे वसुली नहीं करने पर चढ़ावा मिलने के पुरे चांस रहते है। आज की तिथि मं विभाग का करोंड़ों रूपया विभिन्न उद्योगों पर जलकर के रूप् में बकाया है। गरीब का बिजली बिल दो हजार भी बाकी हो तो उसके घर में अंधेरा कर दिया जाता है लेकिन उद्योगों पर करोड़ों का बकाया होने के बावजुद पानी का भरपुर दोहन उद्योंगों द्वारा जारी है। श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के वित्तमंत्री से आग्रह किया है कि रायगढ़ जिले के सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच करांए और विभाग की बेशकीमती जमीन और करोंड़ों की बकाया राशि वसुलने हेतु कड़ी कार्यवाही करें।

You Might Also Like

खरसिया क्षेत्र में दो दर्जन गजराज कर रहे विचरण

हर गांव में पात्र महिलाओं के शत-प्रतिशत भरवायें महतारी वंदन के फार्म-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

एनटीपीसी लारा की द्वितीय चरण का निर्माण कार्य अखिलेश सिंह के हाथों प्रारम्भ हुआ

चंद्रपुर गौरव पथ में भारी वाहन के आवागमन के लिए नया कानून?

तमनार वासियों ने भूमि अधिग्रहण में मुआवजा विषमता को लेकर सीएम साय से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टांगी से कर दी थी युवक की हत्या, आरोपी को उम्र कैद
Next Article 50 बुलेट साइलेंसर पर चला बुलडोजर

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?