रायगढ़। अधरों की खूबसूरत मुस्कान ही व्यक्तित्व की प्रमुख पहचान है और स्वस्थ दाँत ही स्वस्थ जीवन की बुनियाद है। इसी पवित्र उद्देश्य के साथ शहर के शहीद चौक, केलो ब्रिज स्थित रामा हेल्थ एस्थेटिक्स, डेंटल, हेयर, लेजर एवं कॉस्मेटिक क्लीनिक विगत 15 वर्षों से रायगढ़ वासियों की सेवा में समर्पित है। वहीं हाइटेक चिकित्सकीय संसाधनों और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ यह क्लीनिक आज डेंटल केयर के साथ-साथ एस्थेटिक उपचारों के लिए भी शहर व जिले का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है।
विशेषज्ञ डॉ सतीश अग्रवाल और डॉ नेहा अग्रवाल
आधुनिक जीवनशैली में दाँतों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं इन दिनों लोगों में आम हो गई हैं। समय पर सही उपचार न मिलने से छोटी समस्या भी बड़ी बन जाती है। इन्हीं चुनौतियों के समाधान के लिए रामा हेल्थ एस्थेटिक्स क्लीनिक में इन सभी सुविधाएं लोगों को देने के उद्देश्य से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। यहां दर्द रहित उपचार, डिजिटल तकनीक और विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। वहीं क्लीनिक की संचालक डॉ. नेहा अग्रवाल, बीडीएस एफएमसी कॉस्मेटोलॉजी और वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. सतीश अग्रवाल, बीडीएस के मार्गदर्शन में क्लीनिक में चिकित्सकीय सेवा कार्य अनवरत जारी है। जिसका लाभ जिले के मरीज ले रहे हैं।
क्लीनिक में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
हाइटेक चिकित्सकीय क्लीनिक में डेंटल केयर के अंतर्गत दाँतों का सम्पूर्ण परीक्षण एवं परामर्श, दांँतों की प्रोफेशनल सफाई एवं डिजिटल एक्स-रे, सड़े हुए दांत एवं जड़ के टुकड़ों को दर्द रहित निकालना, विशेषज्ञ द्वारा सड़े दांतों की फिलिंग एवं रूट केनाल ट्रीटमेंट बत्तीसी, डेन्चर एवं डेंटल इम्प्लांट व टेढ़े-मेढ़े दांतों और जबड़ों का ऑर्थोडोंटिक उपचार और बच्चों के दांतों से संबंधित सभी रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसी तरह एस्थेटिक एवं अन्य सेवाओं के अंतर्गत हेयर ट्रीटमेंट लेजर थेरेपी, कॉस्मेटिक क्लीनिक सेवाएं व प्रति माह विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार हेतु भी उपलब्ध है।
हाइटेक सुविधाओं से सुसज्जित
रामा हेल्थ एस्थेटिक्स क्लीनिक आधुनिक हाइटेक चिकित्सकीय संसाधनों से अपडेट है। डिजिटल एक्स-रे, पेनलेस एक्सट्रैक्शन तकनीक, एडवांस रूट केनाल सिस्टम और कॉस्मेटिक लेजर मशीनों के कारण मरीजों को कम समय में बेहतर और आरामदायक उपचार महानगरीय सुविधा अनुरुप मिल रहा है। डॉ नेहा अग्रवाल का कहना है कि क्लीनिक का उद्देश्य सिर्फ उपचार करना नहीं, बल्कि हर मरीज को आत्मविश्वास भरी मुस्कान देना है। वहीं डेंटल, हेयर और लेजर जैसी सेवाओं को जरुरतमंद लोगों के लिए एक ही जगह उपलब्ध कराकर क्लीनिक ने जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी है।
सजगता ही बचाव है
क्लीनिक के वरिष्ठ दंत विशेषज्ञ डॉ. सतीश अग्रवाल ने कहा कि विगत एक दशक के अंतराल में लोगों में दाँतों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लेकिन अभी भी कई लोग सेल्फ मेडिकेशन पर निर्भर रहते हैं जो खतरनाक हो सकता है। दाँतों की समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि ब्रश करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है। यदि हम दिन में दो बार सही तरीके से ब्रश करें और नियमित डेंटल चेकअप कराएं, तो काफी हद तक दाँतों की समस्याओं से बचा जा सकता है। रामा एस्थेटिक क्लीनिक इसी सोच के साथ मरीजों को न केवल उपचार बल्कि रोकथाम के बारे में भी शिक्षित करता है।



