NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसौर पुलिस ने अम्लीभौना में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसौर पुलिस ने अम्लीभौना में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
रायगढ़

पुसौर पुलिस ने अम्लीभौना में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 12:02 am
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा न केवल अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, बल्कि आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कर गांव-गांव में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने के प्रयास भी तेज किए गए हैं।
इसी क्रम में कल शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम अम्लीभौना (छोटे भंडार) में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला समिति के सदस्य एवं युवा शामिल हुए। थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले गंभीर आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर उसे अपराध की ओर धकेलता है और कई मामलों में सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनता है। निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी खतरा है, इसलिए इससे पूरी तरह दूरी बनाना आवश्यक है। उन्होंने गांव में गठित महिला समिति की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की पहल से गांव में सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है, जो नशा मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों, महिला समिति एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से गांव में रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

घरघोड़ा में नव नियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

भारी वाहन की ठोकर से दो बुजुर्ग घायल

लावारिस हालत में मिली गैस सिलेंडर से भरी पिकअप

रायगढ़ ब्यूटी एसोशिएशन ने मनाया यादगार होली मिलन समारोह

गारे-पेलमा 2 कोल ब्लॉक में मुआवजे के लालच में हो रहा ताबड़तोड़ अवैध निर्माण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जगतपुर में आधी रात को घर घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
Next Article जांच में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?