NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रायगढ़

ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से उपचार हुआ सरल और सुलभ, भर्ती सुविधा जल्द, श्रमिकों को मिलेगा स्थानीय स्तर पर इलाज

lochan Gupta
Last updated: March 28, 2026 12:28 am
By lochan Gupta March 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में सेवाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन पर जिला प्रशासन एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के समन्वित प्रयासों से अब श्रमिकों को पहले की तुलना में अधिक प्रभावी एवं त्वरित उपचार सुविधा मिल रही है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट चेम्बर में अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं के और विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करते हुए श्रमिकों को अधिकतम स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन, चिकित्सक एवं स्टाफ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करते हुए बस सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया, ताकि श्रमिकों की पहुंच और अधिक सुगम हो सके। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दे कि पतरापाली स्थित 100 बिस्तरों वाला यह अस्पताल बीमित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान में अस्पताल में 15 चिकित्सक एवं आवश्यक तकनीकी स्टाफ कार्यरत हैं, जिससे उपचार व्यवस्था मजबूत हुई है। अस्पताल में शीघ्र ही भर्ती सुविधा प्रारंभ किए जाने की तैयारी है, जिससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए श्रमिकों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन की बेहतर प्रणाली विकसित की जा रही है तथा मरीजों एवं चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। अस्पताल में प्रयोगशाला सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं तथा ऑपरेशन कक्ष सहित अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जिले के सभी उद्योगों के लिए रोस्टर जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत क्रमानुसार कारखाना प्रबन्धन श्रमिकों को उत्तम स्वास्थ लाभ हेतु जाँच के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल ले कर आएगा। साथ ही बीमित श्रमिक स्वयं अपने परिवार के सदस्यों के साथ जाँच के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल जा सकते है। विभाग द्वारा श्रमिकों को योजना का लाभ लेने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजना संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, आर्थिक सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना मुआवजा एवं पेंशन जैसी सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
इस योजना में कर्मचारी एवं नियोक्ता दोनों द्वारा अंशदान किया जाता है, जिससे श्रमिकों को व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलती है। निर्धारित सीमा तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों का पंजीयन नियोक्ता के माध्यम से किया जाता है तथा पंजीयन के उपरांत उन्हें बीमित व्यक्ति पहचान संख्या प्रदान की जाती है। सभी पात्र श्रमिक इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें।

You Might Also Like

जरुरतमंदों को लॉयंस क्लब मिड टाउन ने दिया गर्म परिधान

जहर सेवन कर युवती ने की खुदकुशी

स्थापना दिवस समारोह में एसईसीएल ने जीते 6 अवार्ड

केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, कहा-झूठों के सरदार हैं मोदी

सडक़ दुर्घटना में घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
Next Article रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?