NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
रायगढ़

आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व

पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, पूरे दिन बाजार में रहा चहल-पहल

lochan Gupta
Last updated: March 19, 2026 12:18 am
By lochan Gupta March 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरूआत हो रहा है, इससे नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग, ब्रम्ह योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत मेल बन रहा है, इसके साथ ही इस दौरान मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और शनि के संयोग से चतुग्रही योग भी रहा है, जो अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है। वहीं इस बार मां दुर्गा पालकी में सवार होकर आ रही है, इससे गुरुवार को सुबह 6.52 बजे से घट स्थापना शुरू हो जाएगा। इस योग में घट स्थापना के साथ पूजा-अर्चना करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्त होगी। इसके चलते बुधवार को पूजा सामग्री खरीदने बाजार में चहल-पहल का माहौल बना रहा। उल्लेखनीय है कि इस बार चैत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है, इससे शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में विगत सप्ताहभर से तैयारी चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। जो शाम होते ही रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर जगमगाने लगा है। ऐसे में इस बार का नवरात्र पर्व का शुभारंभ 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी त्यौहार के साथ संपन्न होगा। इस दौरान हर दिन विशेष योग का संयोग बन रहा है। साथ ही पहले दिन गुुरुवार को ब्रम्ह योग, सिद्धि सर्वार्थ योग में माता का घट स्थापना किया जाएगा। जिससे माता रानी इस बार पालकी में सवार होकर आ रही है। वहीं पूज्य मां अघोर शक्तिपीठ भगवानपुर मंदिर के पूजारी पंडित राजकुमार चौबे ने बताया कि इस बार विशेष बात यह है कि सिद्धि सर्वार्थ योग होने के कारण सुबह से ही घट स्थापना शुरू हो जाएगा। जो अलग-अलग समय में शाम तक चलेेगा। इस दौरान शहर सहित अंचल के मंदिरों से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। साथ ही पंडित चौबे के कहना है कि देवी मंदिर पूरे नव दिन भक्तों के लिए खुला रहेगा। जिससे भक्त आसानी से माता का दर्शन कर सकेंगे।
सुबह से पहुंचेंगे भक्त
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन गुरुवार से ही पूरे नव दिनों तक भक्तों के लिए पट खुला रहेगा। जिससे भक्त कभी भी आकर माता का दर्शन कर सकेेंगे। हालांकि भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पहले से व्यवस्था की गई है। साथ ही तेज धूप को देखते हुए मंदिरों में शीतल जल की भी व्यवस्था है, ताकि बगैर समस्या के माता का दर्शन अच्छे से हो सके। वहीं शहर के प्रख्यात बुढ़ी माई मंदिर, सत्ती माई मंदिर, अनाथालय स्थित दुर्गा मंदिर, चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहले ही दिन से भक्तों की कतार शुरू हो जाती है।
बाजार में रही रौनक
गुरुवार से नवरात्र पर्व शुरू होने के कारण बुधवार को पूरे दिन बाजार में भीड़-भाड़ का माहौल रहा। इस दौरान पूजा सामग्री के साथ कलश व दीया की भी जमकर लोगों ने खरीदी की है। साथ ही इस बार कलश व दीया बेचने के लिए रायगढ़ के अलावा आसपास के गांव से भी कुम्हार पहुंचे हुए थे, जो एक से बढकऱ एक डिजाईनदार कलाश लाए हुए थे, जिसको लोगों ने खुब पसंद किया।

You Might Also Like

ओ… ओपी है… ओ सब देखता है

क्या रणनीति बनाने में हुई चूक व ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबी?

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन व जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा में संयुक्त रूप से

गुरुकुल क्रिकेट अकादमी के मैच में ओपी जिंदल स्कूल क्रिकेट टीम ने मारी बाजी

सरिया में २१ को होगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग
Next Article मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला

खबरें और भी है....

दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा, पेट्रोल पंप सहित 5 संस्थान सील
मारपीट करने के बाद गला दबाकर दोस्त को मार डाला
आज घट स्थापना के साथ शुरू होगा नवरात्र पर्व
निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?