NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:32 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेेदी ने जिला कलेक्टोरेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को गतिविधियों से जोडऩे पर जोर दिया।
अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया, मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा, अनकही कहानियां, आंगन-मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा हेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं सफलता की कहानियों का व्यवस्थित संकलन कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उत्कृष्ट एवं प्रभावी गतिविधियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

समाज के जरुरतमंद लोगों को दिया गया दिवाली का उपहार

सीएम साय का रोड-शो आज

धर्मांतरण पर बवाल, मकान में चल रही थी सभा

इनरव्हील क्लब स्टील सिटी ने इनरव्हील सखियों के लिए किया यादगार मिलन समारोह का आयोजन

जिला न्यायालय में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण रिफ्रेशर ट्रेनिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गिरधारी लाल सुल्तानिया का निधन, कन्या विवाह भवन निर्माण में दिया विशेष सहयोग योगदान
Next Article भाजयुमो का वृहद रक्तदान शिविर आज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

खबरें और भी है....

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Popular Posts

झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
कथक, ओडिसी और भरत नाट्यम से सजेगी आज की शाम
बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे से टकराई, तीन गंभीर
पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्याकांड का खुलासा
सेवा संकल्प अभियान : आज जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?