NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

13 वर्ष पुराने चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2013 के पोल्ट्री फार्म चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया निवासी बरभौना थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अक्टूबर की रात्रि ग्राम भेंगारी स्थित पोल्ट्री फार्म से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-13-एल-3356 के चालक एवं उसके 7-8 साथियों द्वारा 300 नग जीवित मुर्गे, 150 नग प्लास्टिक अंडा ट्रे एवं 9000 नग अंडे सहित लगभग ?60,000 मूल्य की सामग्री चोरी कर ले जाई गई थी। मामले में पोल्ट्री फार्म संचालक की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान 13 अक्टूबर 2013 को आरोपी शैलेश कुमार महतो निवासी छपरा (बिहार), हाल मुकाम रक्सापाली थाना भूपदेवपुर को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन एवं 2500 किराया रकम जब्त की गई थी। पूछताछ में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली थी, जिनमें चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
वर्तमान में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया अपने घर बरभौना आया हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई नरेन्द्र सिदार, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया पिता पीलाराम राठिया उम्र 30 साल साकिन बरभौना थाना छाल जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

You Might Also Like

चाय-नाश्ते की दुकान पर झगड़ा मारपीट

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

आज से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का तांडव

जेपीएल तमनार के प्रस्तावित गारे पालमा कोल ब्लॉक की स्थापना से क्षेत्र में विकास के नये अवसर, स्वार्थपूर्ति के लिए आम जनमानस को बरगलाने और भ्रमित करने का नाकाम प्रयास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां बैगिन डोकरी मंदिर के पास गार्डन जीर्णोद्धार का भूमिपूजन
Next Article महापौर ने किया 44 लाख के सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?