NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया 55वां सुरक्षा सप्ताह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया 55वां सुरक्षा सप्ताह
खरसिया

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया 55वां सुरक्षा सप्ताह

उद्योग की सफलता उत्पादन के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी करती है निर्भर : विकास अग्रवाल

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में 55वां सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी उपस्थित रहे और उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी ने कहा कि किसी भी उद्योग की सफलता केवल उत्पादन पर ही नहीं, बल्कि वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी निर्भर करती है। यदि हम सभी कर्मचारी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य करेंगे, तो न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है बल्कि एक सुरक्षित और सकारात्मक कार्य वातावरण भी बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का सही उपयोग, सतर्कता और समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण किसी भी संभावित खतरे से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। हम सभी को ‘सेफ्टी फर्स्ट’ की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संदेश थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है गंभीर दुर्घटना का कारण

सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, कार्यस्थल पर सतर्कता, और संभावित खतरों से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में अग्नि सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (क्कक्कश्व) के सही उपयोग, और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की विधियों पर जोर दिया गया। पावर प्लांट डिवीजन द्वारा नुक्कड़ नाटक सुरक्षा सप्ताह के दौरान पावर प्लांट डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले संभावित खतरों को दर्शाया गया। इस नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस प्रस्तुति ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फैरो डिवीजन की अनूठी पहल: वेस्ट से बेस्ट इस सुरक्षा सप्ताह की एक विशेष पहल फैरो डिवीजन द्वारा की गई, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की अवधारणा को अपनाते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा मिस्ट कैनन इक्विपमेंट तैयार किया गया। यह उपकरण किसी आग बुझाने में सहायक सहजता प्राप्त होगी। इस पहल को सभी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के समापन पर कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रकार, 55वां सुरक्षा सप्ताह एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ, जिसने कर्मचारियों को जागरूक करने के साथ-साथ उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

You Might Also Like

44 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 1 को

रायगढ़ के 8 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न

विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी में छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल

सांसद खेल महोत्सव का समापन सांसद राठिया की उपस्थिति में हुआ संपन्न

खरसिया में सीएम विष्णुदेव साय ने अटल जी की प्रतिमा और रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी ने किया शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन
Next Article प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण जनभावना का सम्मान : अरुणधर

खबरें और भी है....

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं
पॉलीटेक्निक कॉलेज के नामकरण को लेकर विधायक ओपी ने लिखा शिक्षामंत्री को पत्र
क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार
हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Popular Posts

कुरकुट नदी में 2 हाथी शावक का मिला शव
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?