NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्षेत्र में भागवत कथा की गूंज महेश साहू ने लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > क्षेत्र में भागवत कथा की गूंज महेश साहू ने लिया आशीर्वाद
खरसिया

क्षेत्र में भागवत कथा की गूंज महेश साहू ने लिया आशीर्वाद

जनपद अध्यक्ष रामकुमारी राठिया कुनकुनी परसदा भागवत में हुई सम्मिलित

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:17 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जहां विभिन्न ग्रामों में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भक्ति की इस बयार से पूरा क्षेत्र सराबोर हो उठा है।
ग्राम कुनकुनी में दीपक कृष्ण शास्त्री जी की अमृतवाणी
ग्राम कुनकुनी में राठिया परिवार द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से ज्ञान और भक्ति की गंगा बह रही है। शास्त्री जी ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के गूढ़ रहस्यों और भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया। कथा श्रवण करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंच रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर ग्राम परसदा पतरापाली भी पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। यहाँ कथा व्यास पंडित विशाल त्रिवेदी जी के श्रीमुख से संगीतमय भागवत कथा की रसधार बह रही है। जिसके यज्ञाचार्य पंडित किशन त्रिवेदी जी है। पंडित विशाल त्रिवेदी जी के भजनों और कथा प्रसंगों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो रहे हैं। वातावरण पूरी तरह से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। ?इस धार्मिक समागम के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व छाया विधायक महेश साहू और जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया श्रीमती रामकुमारी राठिया ने दोनों ही कथा स्थलों पर पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने परम पूज्य कथावाचकों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया और व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा श्रवण करने के बाद छाया विधायक महेश साहू ने कहा:श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को धन्य बना देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भगवान से पूरे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, उन्नति और निरंतर प्रगति की कामना की।?दोनों ही ग्रामों में आयोजित इन धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कथा में रोजाना उमड़ रही श्रद्धालुओं विशेषकर महिला भक्तों की भीड़ और गूंजते जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

You Might Also Like

श्रीराम-जानकी मंदिर में रामलला के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

नवागांव में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2024 का परिणाम हुआ घोषित

भगवान लेते हैं भक्तों की परीक्षा – अंकुश तिवारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आखिर छोटे भाई के साथ भाईयों ने क्यों किया अमानवीय कृत्य
Next Article वियतनाम अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए फ्य़ूजऩ डांस एकेडमी के बच्चों का चयन

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?