NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, बलवा की धारा लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, बलवा की धारा लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
रायगढ़

मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, बलवा की धारा लगाकर पुलिस ने भेजा जेल

चक्रधरनगर पुलिस ने बलवा, एससीध्एसटी एक्ट में गिरफ्त कर भेजा रिमांड पर, मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:33 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पिछले साल 24-25 मई की रात थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीडि़त युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट में युवक ने बताया कि 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लडक़ों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।
पीडि़त ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की। प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(अ)(क) जोड़ी गई।
घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। दिनांक 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को शहर में घूमते देखे जाने की सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल चुका था और पहचान छिपाने के लिए बाल व दाढ़ी बढ़ा ली थी। आरोपी अंशुल ठाकुर को न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है।
इसी मामले में फरार एक अन्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू पिता मनोज सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी लेबर कॉलोनी थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (हाल मुकाम छातामुड़ा बाईपास, थाना जूटमिल) को भी चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल शाम शहर में घूमते हुए देखे जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी मनीष बिहारी पर थाना जूटमिल में भी मारपीट और अन्य अपराध दर्ज है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेकाबू टै्रक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

परिवहन व खनिज विभाग ने 7 वाहनों पर ठोंका 59 हजार का जुर्माना

कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को जारी किया गया नोटिस

ओपनकास्ट खदानों में सुरक्षित ब्लास्टिंग अभ्यास पर कार्यशाला आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद नंदकुमार पटेल विवि. में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन
Next Article मारुति फ्रोंक्स कार से 190 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?