NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक अगस्त से शुरू होगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक अगस्त से शुरू होगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन की सुविधा
रायगढ़

एक अगस्त से शुरू होगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन की सुविधा

बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2026 12:16 am
By lochan Gupta July 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्री ट्रेनों में अधिक दबाव होने से आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसको देखते हुए इस बार रेलवे ने पहले से ही एक स्पेशल ट्रेन की शुरूआत कर दी है। यह ट्रेन एक अगस्त से पांच अगस्त तक इतवारी से मधुपुर के बीच चलेगी। जिससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत रेलवे द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 01 अगस्त से 30 अगस्त तक कुल पांच फेरों के लिए चलेगी, जिससे शिव भक्तों को बाबाधाम पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि इस ट्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। यात्री समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं ताकि यात्रा सुखद और सुरक्षित हो। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशन में रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

सीटों की स्थिति

इस संबंध में रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई तक की स्थिति में गाड़ी संख्या 08895 इतवारी-मधुपुर ट्रेन में एसी-थर्ड में 94 से 154 और स्लीपर में 176 से 428 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह, गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर-इतवारी ट्रेन में एसी-थर्ड में 117 से 173 और स्लीपर में 438 से 515 सीटें उपलब्ध हैं। इससे बाबाधाम जाने वाले यात्री अपने सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर आराम से सफर कर सकते हैं।

साउथ बिहार में दबाव होगी कम

उल्लेखनीय है कि सावन माहभर साउथ बिहार एक्सप्रेस में चाहे स्लीपर हो या एसी सभी बोगियों में इस कदर भीड़ हो जाता है कि पहले से टिकट करा कर सफर करने वाले यात्रियों को भी जगह नहीं मिल पाती है, जिससे हर हमेशा विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। ऐसे में अब स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू होने से काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि यह ट्रेन अगर हर दिन चलती तो बेहतर होता, क्योंकि जिस दिन यह ट्रेन चलेगी उस दिन तो भीड़ कम होगी, लेकिन बाकी दिनों में साउथ बिहार एक्सप्रेस में भीड़ का ही माहौल रहेगा।

You Might Also Like

रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, सराईपाली-गेरवानी मार्ग पर किया था प्रदर्शन

रेल लाइन के करीब पहुंचा 17 हाथियों का दल

डीपाखोल डेम में वोटिंग के दौरान डूबा युवक

सबस्टेशन यार्ड में रखे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स व लोहे चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोबाइल दुकान की आड़ में ई-रेल टिकट का खेल
Next Article राजस्व कार्यालय बनेंगे स्मार्ट, तीन माह में दिखेगा बदला स्वरूप

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?