NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद नंदकुमार पटेल विवि. में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहीद नंदकुमार पटेल विवि. में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन
रायगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल विवि. में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर व्याख्यान माला का आयोजन

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अधिकार व सशक्तिकरण पर केन्द्रित रहा कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:33 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों, सशक्तिकरण तथा समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के योगदान, शिक्षा के महत्व और समाज में उनकी भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. तरूण धर दीवान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य आधार है, परिवार की देखभाल के साथ-साथ वे कभी मॉं बनकर कभी बेटी, बहन या पत्नी के रूप में पुरूष के जीवन को पूर्णत प्रदान करती है। इतिहास गवाह है कि महिलाओं को जो भी दायित्व सौपे गये उन्होंने निष्ठा एवं ईमानदारी से उन दायित्वों का निर्वहन किया। आज आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें सम्मान के साथ-साथ पर्याप्त अवसर दिये जाये। समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सम्मानजनक स्थान है। जहां नारी का सम्मान होता है वही देवताओं का वास होता है। हमारे शास्त्रों एवं पराम्पराओं में शक्ति, ममता, त्याग, क्षमा, त्याग का प्रतीक माना गया है। जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और समान अवसर मिलते है वही समाज प्रगतिशील एवं समृद्ध बनता है। आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। विज्ञान, कला, खेल, चिकित्सा, सेना आदि सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा को सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में कुलपति महोदय द्वारा महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान, समानता, सशक्तिकरण और अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

निगम, मंडल, आयोग में कोलता समाज को नहीं मिली जगह, समाज में आक्रोश

हत्या का प्रयास व बलवा के मामले में अपचारी बालक सहित पांच गिरफ्तर

ओडि़शा से गांजा ला रहे दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा व बाइक जब्त

कवि सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’ का काव्य वाटिका ने किया सम्मान

श्री अष्टप्रहरी हरि नाम यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 27 मार्च को निकलेगी भव्य श्री राम शोभा यात्रा
Next Article मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, बलवा की धारा लगाकर पुलिस ने भेजा जेल

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?