NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायगढ़

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 17, 2026
Share
7 Min Read

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 147 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

रायगढ़। जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद परेड का निरीक्षण, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड द्वारा सलामी, परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले परिवारजनों में शहीद आर.स्व. लक्ष्मीनारायण राठिया, शहीद आर.स्व. बीर सिंह श्रीवास, शहीद प्र.आर. राघवराम ओझा, शहीद आर. सुखसाय भगत, शहीद आर. शिव कुमार सिदार, शहीद स्व. तनिकलाल पटेल, शहीद आर.स्व. राजाराम एक्का, शहीद एपीसी स्व. पंचराम भगत, शहीद प्लाटून कमांडर स्व. गीताराम राठिया एवं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजन शामिल रहे।

देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य समारोह में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल ने द्वितीय तथा लिटिल एंजल स्कूल पुसौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में आदर्श बाल मंदिर स्कूल, विद्या विकास कान्सेप्ट एवं शालिनी मुक्ति प्रकाश स्कूल के प्रतिभागियों की भी सहभागिता रही।

147 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के 147 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री चौधरी ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सर्वश्रेष्ठ परेड दल भी हुए सम्मानित

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमित सिंह एवं सेकेंड इन कमांड सूबेदार प्रेमचंद के नेतृत्व में विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार मार्चपास्ट किया। पुलिस वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी ने प्रथम, जिला महिला पुलिस बल ने द्वितीय तथा जिला पुलिस बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर-पुलिस वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम, एनसीसी सीनियर विंग द्वितीय तथा गर्ल्स गाइड तृतीय रहे। विजेता दलों को सम्मानित किया गया।

साइबर जागृति अभियान के तहत दिया जागरूकता का संदेश

मुख्य समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर जागृति अभियान के तहत सेल्फी लेकर नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर और पासवर्ड साझा न करें। अनजान एपीके लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अरुणधर दीवान, सुरेश गोयल, विजय अग्रवाल, विकास केडिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर ने किया।

एनएमएल तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में देशभक्ति, उत्साह और गौरव के साथ देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत श्री अरुण कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। सीआईएसएफ के जवानों द्वारा परेड एवं गरिमापूर्ण गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में श्री अरुण कुमार सक्सेना ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत की विकास यात्रा और एनएमएल की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एनएमएल तलईपल्ली ने 1.1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक कोयला उत्पादन एवं प्रेषण का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। उन्होंने व्हार्फवॉल-3 से पहली कोयला रेक के प्रेषण को भी परियोजना की एक प्रमुख परिचालन उपलब्धि बताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षा, दक्षता और परिचालन उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए कर्मचारियों को पावर एक्सल अवार्ड, बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड एवं हेल्थ चैंपियन अवार्ड प्रदान किए गए। बाल भवन एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। इस अवसर पर परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ढिमरापुर क्षेत्र में आज चार घंटे रहेगा बिजली बाधित

जिले को मिले 16 नए डायल-112 आपातकालीन वाहन

किराए की कार में गांजा तस्करी, साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे

आम रास्ता को कब्जामुक्त करने अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

भाजपा छाल मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 अगस्त पर रायगढ़ पुलिस में देशभक्ति का उत्साह
Next Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

खबरें और भी है....

वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी
एसएसपी शशि मोहन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
अर्चना एक्का की सोच अब राष्ट्रीय मंच पर, कचरे में संभावना की तलाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वंदे मातरम् के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?