NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
रायगढ़

अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त

अवैध परिवहन में लिप्त 9 वाहन जब्त, उड़ीसा से पूंजीपथरा की ओर जा रहा था स्कै्रप

lochan Gupta
Last updated: February 28, 2026 12:16 am
By lochan Gupta February 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने आज अवैध स्क्रैप परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर जा रहे 9 वाहनों को पकडक़र करीब 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जप्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये तथा वाहनों सहित कुल जप्त संपत्ति का मूल्य करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में अवैध स्क्रैप (लोहा, टीन, झड़ टुकड़े एवं मोटर पार्ट्स) लोड कर रायगढ़ जिले के गेरवानी और पूंजीपथरा क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन स्क्रैप पकड़ा, वहीं कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 अन्य वाहनों को पकड़ा, जिनमें लगभग 54 टन स्क्रैप लोड पाया गया। पकड़े गए वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में वाहन चालकों द्वारा स्क्रैप को उड़ीसा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जाना बताया गया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर थाना कोतवाली और जूटमिल में वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा 05 ट्रक, 03 माजदा और 01 पिकअप वाहन सहित कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया है।

You Might Also Like

लात नाला गैंगरेप के तीन आरोपियों को उम्र कैद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायगढ़ नगर का विजय दशमी उत्सव संपन्न

खड़े ट्रक में घुसा अजगर, फैली सनसनी

टै्रक्टर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जिले में अनमैप मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई
Next Article अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?