NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब-श्रीमती रामकुमारी राठिया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब-श्रीमती रामकुमारी राठिया
रायगढ़

कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब-श्रीमती रामकुमारी राठिया

आदिवासी सरपंच को न्याय दिलाने की बजाय आरोपी के पक्ष में खड़े हुए खरसिया विधायक

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आदिवासी सरपंच से जातिगत गाली गलौज करने वाले उपसरपंच की गिरफ्तारी के विरोध में खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वारा कोतरा रोड थाने का घेराव कर धरने में बैठे जाने के मामले में तीखा हमला बोलते हुए खरसिया जनपद अध्यक्ष, श्रीमती रामकुमारी राठिया ने कहा कांग्रेस का आदिवासी विरोधी दोहरे चरित्र को फिर से उजागर हो गया। इस गंभीर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती रामकुमारी राठिया ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि एक आदिवासी सरपंच के साथ जाति सूचक गाली-गलौज और मारपीट की घटना पर पुलिस ने जब नियमानुसार आरोपी उपसरपंच पर कार्रवाई की, तो खरसिया विधायक उमेश पटेल पीडि़त आदिवासी के साथ खड़े होने के बजाय आरोपी के पक्ष में थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए।
श्रीमति राठिया ने कहा, पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है कि उमेश पटेल के स्वर्गीय पिता श्री नंदकुमार पटेल जी ने आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर उनके हक की लड़ाई लड़ी वही उनके पुत्र उमेश पटेल वोटों की तुष्टिकरण की राजनीति के लिए उसी आदिवासी समाज को अपमानित करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ खड़े हैं। अपने पिता के आदर्शों के खिलाफ जाकर धरना देने वाले उमेश पटेल के इस कृत्य से स्वर्गीय नंदकुमार पटेल जी की आत्मा को निश्चित रूप से ठेस पहुंची होगी। जनपद अध्यक्षा ने आगे कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। कांग्रेस शुरू से ही हमारे यशस्वी आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से विद्वेष रखती है, और उसी मानसिकता के चलते कि कांग्रेस विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में आदिवासियों को प्रताडि़त करने वालों को खुला संरक्षण दे रहे हैं। उमेश पटेल द्वारा धरना आदिवासी विरोधी मानसिकता का उदाहरण है।
कांग्रेस शासन में मंत्री रहे उमेश पटेल अपने राजनीतिक रसूख का दुरुपयोग कर पुलिस की निष्पक्ष कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। यह सरासर न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप है। आदिवासी समाज सीधा, सरल और सहज जरूर है, लेकिन अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करता। जिले का आदिवासी समाज कांग्रेस के इस दुष्कृत्य को कभी माफ नहीं करेगा। यदि कांग्रेस ने अपनी आदिवासी विरोधी नीति नहीं बदली तो भाजपा के सभी आदिवासी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर उमेश पटेल के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ेंगे ।

You Might Also Like

जिला भाजपा के मंडलों में मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमपाली को तीन पंखे की सौगात

आधी रात को कांग्रेस कार्यालय के पीछे युवक पर जानलेवा हमला

जमीन दलाली व अभद्र व्यवहार के आरोप में जय यादव गिरफ्तार

विश्व पर्यावरण दिवस : अस्पताल परिसर में लगाया गया पौधा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन बटवारे को लेकर बड़े भाई पर टांगा से किया था हमला
Next Article भंडारा खत्म होते ही सफाई के मोर्चे पर उतरे आयुक्त श्री क्षत्रिय

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?