NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
रायगढ़

बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव

तीन दशक से बनोरा बनी बाबा प्रियदर्शी राम जी की तपोभूमि

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2026 12:24 am
By lochan Gupta July 29, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। आषाढ़ माह की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु शिष्य के मिलन के लिए निर्धारित माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन महान गुरु महर्षि वेद व्यास की जयंती भी है। सनातन परंपरा में आज का दिन उस रिश्ते के नाम है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। और ऐसे ही एक प्रकाश पुंज का नाम है अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी। तीन दशक पहले जब बाबा जी के चरण रज बनोरा की पावन धरती पर पड़े ,तब यहां अज्ञानता का अंधकार चप्पे चप्पे में पसरा हुआ था मूलभूत साधनों का अभाव था। रूढ़ी वादी परम्पराएं हावी थीं। तीन दशकों के सफर के दौरान गुरु चरण में संपर्क में रही बनोरा ज्ञान, प्रेम और संस्कार की त्रिवेणी बन गई। गुरु अथाह ज्ञान का खजाना होता है।
गुरु दीपक है जो खुद जलकर समाज को आलोकित करता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन भी इसी दीपक की भांति समाज को आलोकित करते रहे है। पूज्य बाबा जी ने मानव जाति को इस तथ्य से अवगत कराया कि हर मनुष्य के अंदर असीमित शक्तियां निहित हैं। बस सोई हुई शक्तियों को जागृत करने की की जरूरत है। उसी तरह मानव जाति के सामने आपने यह आदर्श उदाहरण रखा कि सुख-दुख मनुष्य के मन की अवस्था है। जरूरत से ज्यादा साधनों पर निर्भरता ही मनुष्य के दुखों का कारण है। आपने बताया कि मनुष्य को जीवन के भटकाव से बचने के लिए जीवन का वास्तविक लक्ष्य समझना जरूरी है। पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी ने आध्यात्मिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान को भी जरूरी बताया। धनाढ्य लोगों के समाज में बढ़ते प्रभाव के संबंध में आपका मानना रहा बताया कि सिर्फ धन कमाने वाला ही सफल नहीं होता। जो पीडि़त मानव की सेवा करता है, वही असली मायने में संतुष्ट और सफल है।नि:स्वार्थ सेवा मानवता को सही मायने में धर्म बताया।
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा आज सिर्फ आश्रम नहीं, आध्यात्मिकता का विश्वविद्यालय बन गया है। यहां देश भर से हर धर्म,हर समाज, हर संप्रदाय के लोग ज्ञान लेने आते हैं। आपके संकल्प से पीडि़त मानव सेवा की धाराएं प्रवाहित हुईं। अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के जरिए हजारों बच्चों को शिक्षा मिली। डिग्री के पीछे भागने वाले छात्रों को आपने दृष्टि दी ताकि लक्ष्य हासिल करने के लिए उसका नजरिया निर्धारित हो सके। समाज को नशे की जकडऩ से मुक्त करने के लिए निरंतर नशा उन्मूलन अभियान चलाया गया।अंतिम पंक्ति में खड़े, साधनविहीन लोगों तक मूलभूत आवश्यता शिक्षा और स्वास्थ्य पहुँचाई गईं। आपके संकल्प को पूरा करने आश्रम की हर शाखा पीडि़त मानव सेवा के धर्म का निर्वहन कर रही है। अघोर पंथ की भभूत सिर्फ राख नहीं बल्कि विनम्रता के साथ साथ मुक्ति का प्रतीक भी है। अघोर पंक्तियों के लिए यह भभूत भक्ति, मोक्ष, मुक्ति और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक हैं। बाबा जी ने मानव जाति को अवगत कराया कि नश्वर शरीर अंत में भभूत ही बनता है। इसी सच्चाई को अपनाकर विनम्र और सरल जीवन जिया जा सकता है।आज वैचारिक मतभेद से समाज में कटुता बढ़ रही है। रिश्तों में प्रेम घट रहा है। सिर्फ व्यवसायिक शिक्षा को तवज्जो देने से विसंगतियां आ रही हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वचन और आध्यात्मिक ज्ञान समाज की बढ़ती खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। आपने सिखाया जीवन में ऊंचाई हासिल करना ही काफी नहीं, उस ऊंचाई पर टिके रहना भी सीखना होगा।
अघोरेश्वर महाप्रभु का सूक्ष्म स्वरूप, उनके उद्देश्य और चमत्कृत शक्ति आज भी बनोरा में हर शिष्य को सहजता से महसूस होती है।गुरु पूर्णिमा पर बनोरा पावन स्थली पर पधारे सभी आगंतुकों को इस बात का एहसास है कि पूज्य बाबा जी की दुआ हर असाध्य समस्याओं के ईलाज का मजऱ् है।आपका दिया ज्ञान मानव की मानव से जोडऩे में मदद गार साबित हो रहा है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। आपके चरण रज सभी के माथे पर आशीर्वाद बनकर रहें।

‘गुरु बिना ज्ञान कहां, बिना गुरु शिष्य अधूरा’

बनोरा अंधकार से प्रकाश तक गुरु-शिष्य की शाश्वत यात्रा का गवाह रहा है। शिष्यों के ज्ञान के दीपक बनोरा की परिधि में जले। आपके सान्निध्य मात्र से शिष्यों का जीवन संवर गया। अज्ञानता से बोध तक की स्वर्णिम यात्रा यही से शुरू हुई। गुरु कृपा से समाज को मार्गदर्शन मिल पाया।बाबा प्रियदर्शी की गुरु परंपरा ने शिष्यों को बताया कि सेवा ही धर्म और ज्ञान ही कर्म है। आपके शुभ आशीर्वाद से शिष्यों के संकल्प फलीभूत हुए । राष्ट्र निर्माण की कल्पना साकार हुई। गुरु-शिष्य परंपरा के निर्वहन के साथ साथ बनोरा पीडि़त मानव की सेवा में सार्थक साबित हुईं।बनोरा में गुरु परंपरा की मिसाल शिक्षा, संस्कार और समर्पण से सार्थक हुई। पूज्य बाबा जी के आध्यात्मिक संदेश वैचारिक कटुता के दौर में भेद भाव की खाई को पटाने में मदद गार साबित हुए। बतौर गुरु सच्ची शिक्षा के जरिए आपने डिग्री नहीं, बल्कि दृष्टि प्रदान की। जब शिष्य कृतज्ञता वश झुकता है तभी समाज ऊपर उठता है। आपका अनुपम ज्ञान हम शिष्यों की पहचान है। आपके आध्यात्मिक प्रवचन से समाज की तकदीर बदली है। गुरु परम्परा का निर्वहन करते हुए एक दीप से हजार दीप जल उठे।

You Might Also Like

नशे की हालत में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उपद्रव

छत्तीसगढ़ में इंकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

जेपीएल में ‘वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा ’ का आयोजन

युवती ने आरक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक, दो भाईयों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री
Next Article प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?