NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी के हमले से मेला देखने गए ग्रामीण की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी के हमले से मेला देखने गए ग्रामीण की मौत
रायगढ़

हाथी के हमले से मेला देखने गए ग्रामीण की मौत

दो ग्रामीण अभी भी हैं लापता, कार्तिकेश्वर मेले के दौरान गांव में घुसे थे 57 हाथी

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2023 1:43 am
By lochan Gupta November 27, 2023
Share
5 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुसल्दा में रविवार की सुबह 57 जंगली हाथियों ने दस्तक दी। गांव के ग्रामीण जंगली हाथियों को खदेडने के प्रयास में लगे हुए थे इसी बीच जंगली हाथियों ने ग्रामीणों दौड़ाना शुरू कर दिया जिससे एक ग्रामीण हाथियों के चपेट में गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं दो अन्य ग्रामीण अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के छाल रेंज में जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाला हुआ है। इसी क्रम में रविवार की सुबह 57 की संख्या में जंगली हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव पहुंचा। जहां विशालकाल गजराजों को देखते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुसल्दा गांव में पिछले सोमवार से कार्तिकेश्वर मेला का आयोजन किया जा रहा है और आज मेले का अंतिम दिन होनें के कारण आसपास के कई गांव के लोगों की भीड़ पुसल्दा पहुंची थी। इसी बीच अचानक गजराजों की धमक से पूरे गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए जंगली हाथियों को वापस भगाने के प्रयास किये। इसी दरम्यान ग्रामीणों के हो हल्ला से जंगली हाथी आक्रोशित हो गए और फिर उसने भीड़ को दौड़ाना शुरू कर दिया। तभी एक ग्रामीण आसान राठिया निवासी बरभौना हाथी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी दो ग्रामीण जंगल में लापता हैं गांव के ग्रामीण उनकी भी पतासाजी में जुटे हुए हैं।
जिले में 88 जंगली हाथी
यूं तो रायगढ़ जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों की मौजूदगी रही है। आये दिन जंगली हाथियों के द्वारा उत्पात मचाने की खबरें भी आते रही है। रायगढ़ वन परिक्षेत्र में जहां इन दिनों 11 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में 77 जंगली हाथियों का दल छाल सहित धरमजयगढ़ के अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं। इन दोनों वन परिक्षेत्रों में 22 नर, 35 मादा और 21 शावक शामिल हैं।
10 किसानों की फसल चौपट
एक अन्य जानकारी के मुताबिक छाल रेंज के ऐडु बीट के कक्ष क्रमांक 505 में पिछले तीन दिनों से 50 जंगली हाथियों के दल ने डेरा डाला हुआ है। इन जंगली हाथियों के द्वारा बीती रात रामनगर, पुसल्दा के करीब 10 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले भी जंगली हाथियों के द्वारा इस क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। फसल हानि कीजानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
छाल रेंज में ही 73 जंगली हाथी
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अकेले छाल रेंज में ही इन दिनों 73 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं जिसमें एडु बीट में 57, बोजिया बीट में 10, औरानारा बीट में 02, लोटान में 02 के अलावा हाटी और बेहरामार में 01-01 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।
केलो डेम के पास 9 हाथी
रायगढ़ वन परिक्षेत्र में वर्तमान समय में 11 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं जिसमें जुनवानी बीट में 2 जंगली हाथी के अलावा केलो डेम से लगे दनौट गांव के कक्ष क्रमांक 130पीएफ में भी 09 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं। केलो डेम से लगे हुए गांव के करीब जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग के द्वारा गांव के ग्रामीणों के अलावा इस क्षेत्र में पिकनिक मनाने आने वाले लोगों को जंगली हाथी से सावधानी बरतने की बात कही जा रही है ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न हो।

You Might Also Like

सुचारू व शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने की है पूरी तैयारी-अजय सिंह

चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन, 10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूजन का केंद्र है चक्रधर नगर का पंडाल

राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज स्पर्धा में गगन साहू ने किया शानदार प्रदर्शन

लीनेस अनीता कपूर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने फूंका सेवा का शंखनाद

6 राज्यों में सायबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हर जुबान पर जिसकी चर्चा वो रहेगा नंबर वन!
Next Article गुरु नानक जयंती पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?