खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म मांगेलाल रामावतार (एमआर) के स्व. रामावतार की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी अग्रवाल का निधन कल 20 फरवरी को हो गया ये पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। श्रीमती कमला देवी अग्रवाल अपने पीछे पाँच पुत्र सुरेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल व एक पुत्री मीना देवी अग्रवाल सहित नाती पोते से भरे पुरा परिवार को छोड़ परलोक गमन कर गई। इनके पार्थिव देह की अंतिम यात्रा आज 21 फरवरी शनिवार को सुबह 11:00 बजे कन्या भवन के पास टीआईटी कॉलोनी निवास स्थान से निकाल कर स्थानीय मौहापाली रोड स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इनके निधन के समाचार से साँवडिय़ा परिवार सहित नगर में शोक व्याप्त है। ये पूजा पाठ धार्मिक गतिविधियों में बढ़चढक़र भाग लिया करती थी।



