NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: पाली प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: पाली प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
रायगढ़

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: पाली प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य

22 फरवरी को दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा, 15 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार कर दिए जाएंगे बंद, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने आयोजित हुई विस्तृत ब्रीफिंग

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। रायगढ़ में परीक्षा के लिए 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 3515 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष संचालन के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार विस्तृत ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल, महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पृथक शौचालय, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सामग्री सुरक्षित रखने हेतु कर्मियों की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ब्रीफिंग सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल ने परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केंद्र खुलने के समय से लेकर अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी, मुख्य द्वार बंद कर फोटोग्राफी, परिधान संबंधी निर्देश, जैमर की स्थापना, प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया तथा परीक्षा के दौरान अपनाई जाने वाली सभी औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट को कक्षवार संकलित कर बंडल बनाकर सील-पैक करने और अन्य आवश्यक प्रपत्रों की सुरक्षित सीलिंग की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशासन ने सभी केंद्रों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

You Might Also Like

श्रद्धा को कथक में भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति

बोंदा सचिव पर तीन माह के राशन गबन का आरोप

रात के अंधेरे में धान की तस्करी जोरो पर

विद्यार्थियों की आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

राजीव गांधी नगर हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में हुआ उन्नयन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लौह व इस्पात के क्षेत्र में तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन
Next Article जिले में स्वीकृत 15 महतारी सदनों में से 6 का काम पूरा, 6 और सदन प्रगति पर, तीन का काम अटका

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?