रायगढ़। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सडक़ निधि योजना के अंतर्गत बिल्हा विकासखंड के सिरगिट्टी, सरवानी, पासिद, बरतोरी और दगोरी को जोडऩे वाले 28 किलोमीटर सडक़ निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक के साथ शामिल होते हुए क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने पूजा-अर्चना की। क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र ने कहा लगभग 68 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाला इस मार्ग से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। बेहतर सडक़ें सिर्फ दूरी कम नहीं करतीं, बल्कि किसानों की उपज बाज़ार तक सुगम तरीके से पहुंचाने में मददगार साबित होती है। विद्यार्थियों लिए आवागमन आसान करती है। व्यापार को गति प्रदान करने के साथ साथ आमजनों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ प्रदान भी करती है। यह सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के सहयोग, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं माननीय ओ पी चौधरी जी के सतत प्रयासों से साकार हो रहा है। मजबूत अधोसंरचना के साथ क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा हैं।



