NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
रायपुर

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:32 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 65 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ कार्ययोजना बना कर ग्राउंड लेवल तक काम करेंगे। वहीं दीपक म्हस्के ने कहा कि भविष्य में जो भी रणनीति बनेगी, सोशल मीडिया के लिए जो भी भूमिका तय होगी, उसमें हमारी टीम पूरी तरह से खरी साबित होगी।
छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी बनाई गई महासचिव

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने पर खास जोर दिया गया है। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके अलावा संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए करीब 33 फीसदी महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ख़ास बात यह है कि, लम्बे समय बाद स्मृति ईरानी की वापसी हुई है। उन्हें महासचिव बनाया गया है। जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा की नई टीम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में राजस्थान की वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।

You Might Also Like

चक्रवात मोन्था का असर : अंबिकापुर-रायगढ़ में जोरदार बारिश

अपराधियों को हो कानून का भय, पीडि़तों को त्वरित मिले न्याय -सीएम साय

रायपुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने पकड़ा 15.70 लाख का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

बाइक सवारों ने युवक का मोबाइल छीना

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास : मुख्यमंत्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?