NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायगढ़

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

किसानों को होली से पहले अंतरित की जाएगी 10 हजार करोड़ रुपये की राशि, मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि पर्व पर कोसमनारा धाम में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल, भक्त माता कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा जी एवं भक्त माता कर्मा-कृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 फरवरी 1998 से पूज्य सत्यनारायण बाबा खुले आसमान के नीचे निरंतर तपस्या में लीन हैं। तीनों ऋतुओं में 28 वर्षों से अधिक समय तक साधना करना अद्वितीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह धाम सामाजिक समरसता, आस्था और भाईचारे का सशक्त प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा जी के आशीर्वाद से उन्हें चार बार सांसद रहने का अवसर मिला और आज मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व निभाने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ और बाबा सत्यनारायण का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर निरंतर बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज जब संगठित और जागरूक होता है तो विकास को मजबूती मिलती है। साहू समाज को शिक्षित, समर्पित और संगठित समाज बताते हुए उन्होंने कहा कि यह समाज प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विकसित राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समारोह में त्रिभुवन साहू, भरत लाल साहू, कपिल नाथ, अरुणा साहू, मनोज साहू एवं वेदराम साहू को समाज कल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कोरबा जिला साहू संघ की पत्रिका तथा बाबा सत्यनारायण चालीसा का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 25 लाख से अधिक किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। लगभग 10,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कोसमनारा में कर्मा साहू सामुदायिक भवन के ऊपर अतिरिक्त निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने श्री रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन तथा देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहू समाज की एकजुटता विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कोसमनारा धाम के विकास हेतु लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने बिलासपुर संभाग के सात जिलों के नव निर्वाचित जिला साहू संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, कसडोल विधायक संदीप साहू, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, डिग्रीलाल साहू सहित बिलासपुर संभाग के सात जिलों के नव निर्वाचित पदाधिकारी, बाबा सत्यनारायण की माता हंसमती देवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। प्रशानिक अधिकारियों में संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कर्मा मंदिर संचालन समिति द्वारा मुख्यमंत्री एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

विकास के नए ‘विजन’ की बाट जोहता खरसिया क्षेत्र

जिंदल के खिलाफ युवाओं का फूटा आक्रोश

डीजल और मोबाइल लूट मामले के चार गिरफ्तार

पुसौर में विशेष टीम ने की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

प्राकृतिक विपदा से आई विपत्ति से जल्द ही उबरेंगे…जल्द बहाल होगी विद्युत आपूर्ति-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्री शिव महापुराण कथा महेश साहू ने कथा श्रवण कर व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद
Next Article विकास को नई रफ्तार देने वाला महत्वपूर्ण दिन:भूपेंद्र सवन्नी

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?