NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृति साहित्य वृंद से सम्मानित हुई ‘काव्य वाटिका’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कृति साहित्य वृंद से सम्मानित हुई ‘काव्य वाटिका’
रायगढ़

कृति साहित्य वृंद से सम्मानित हुई ‘काव्य वाटिका’

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कला एवं साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित प्रतिष्ठित संस्था कृति कला एवं साहित्यिक परिषद, बिलासपुर द्वारा अपने 25वें शिखरगामी वर्ष को रजत जयंती वर्ष डॉ विनय कुमार पाठक, डॉ पी सी लाल यादव, मीर अली मीर, डॉ ओम मखीजा, डॉ रामनारायण ध्रुव, डॉ अमृत लाल,सोमनाथ यादव,के आतिथ्य में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित वार्षिक आयोजन ‘कृति साहित्य महोत्सव’ में देश–प्रदेश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विभूतियों को सम्मानित किया गया।
परिषद द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘काव्य वाटिका’ को ‘कृति साहित्य वृंद सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान संस्था के निरंतर साहित्य साधना, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रमाण है। मां भारती की मुक्त कंठ से आराधना करने वाली इस संस्था ने पूर्ण मनोयोग से समाज को नई दिशा और दशा प्रदान करने का पुनीत कार्य किया है। साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्था के सदस्य देवोपासना, पठन-पाठन, चिंतन-मनन, लेखन-सृजन, समाज सेवा तथा राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य समय समर्पित करते रहे हैं। यही कारण है कि काव्य वाटिका आज साहित्यिक जगत में एक सशक्त पहचान बना चुकी है।
उल्लेखनीय है कि काव्य वाटिका पिछले चार वर्षों से निरंतर साहित्य साधकों और विभूतियों को सम्मानित करती आ रही है, जिन्होंने साहित्य को केवल लिखा ही नहीं, बल्कि उसे जिया है और समाज में उसकी चेतना को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस प्रकार संस्था स्वयं सम्मान प्राप्त करने के साथ-साथ साहित्यिक परंपराओं को समृद्ध करने का दायित्व भी निभा रही है।
संस्था को इस मुकाम तक पहुँचाने में डॉ. आशा मेहर ‘किरण’, डॉ. सुधा देवांगन, मनोज श्रीवास्तव, अरविंद सोनी ‘सार्थक’, अरुणा साहू, ईश्वरीय प्रसाद साहू, डॉ. सुधा देवांगन ‘शुचि’, स्वाति पांड्या, डॉ. अजय पटनायक ‘मयंक’ तथा डॉ. गुलशन खम्हारी ‘प्रदुम्न’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में देवांग पांड्या, डॉ. तेजराम नायक, सुखदेव राठिया,लोकेश गुप्ता,पूर्णिमा चौधरी, अमित साहू,वसुंधरा पटेल,जयंत यादव,देवेंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस सम्मान से अलंकृत होने पर रायगढ़ की समस्त साहित्यिक संस्थाओं तथा जनमानस ने काव्य वाटिका को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की हैं। यह सम्मान न केवल संस्था की उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र की साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक भी है।

You Might Also Like

सारंगढ़ पुराना बस स्टैंड में अवैध कब्जा पर चला निगम का बुलडोजर

80 प्लस मतदाताओं का किया गया सम्मान

पत्नी को आत्महत्या के लिये किया प्रताडि़त, हुई मौत

आज से होगा इंद्रधनुष अभियान का आगाज

शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण व पौधारोपण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अग्रसेन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Next Article गुरुकुल आश्रम सलखिया में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?