NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरुकुल आश्रम सलखिया में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुरुकुल आश्रम सलखिया में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न
रायगढ़

गुरुकुल आश्रम सलखिया में जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

लैलूंगा। गौ सेवा संगम के तत्वावधान में गुरुकुल आश्रम सलखिया में व्याख्यान कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ माता की पूजन-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी रवि सारथी, सभापति सुरेंद्र पटनायक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में गौ माता के महत्व, गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौ सेवा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। गुरुकुल आश्रम के संचालक जोगी राम आर्य ने इस आयोजन के लिए आश्रम को चुने जाने पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में संस्कार और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन कान्हू राम गुप्ता ने किया। जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा में विकासखंड के मिडिल स्कूल से 84, हाइस्कूल से 47 एवं कॉलेज से 2 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार कुल 133 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन प्रांत प्रमुख गोवर्धन, संरक्षण समिति अन्ना सपारे, मनबोध बेहरा जिला संयोजक गौ विज्ञान परीक्षा, संतोष कुमार सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा, जिला संरक्षक राजू कुमार दुबे एवं संदीप सारथी गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षार्थियों एवं उनके पालकों से मुलाकात की तथा आश्रम में संचालित गौशाला की सराहना करते हुए इसके संरक्षण एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ ललित विश्वाल, दिनेश यादव, अरविंद राजपूत, शैलेश बेहरा, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र पटेल,आशीष गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

You Might Also Like

कोटवारों, मेधावी छात्रों, स्वच्छता दीदियों और पुलिस मित्रों का सम्मान

हालाहुली स्कूल का शराबी बाबू निलंबित

वायरल वीडियो से जुड़े मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रकाश सेन को पीएचडी की उपाधि

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृति साहित्य वृंद से सम्मानित हुई ‘काव्य वाटिका’
Next Article साधना शक्ति पीठ आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?