सारंगढ़। श्री अग्रसेन सेवा संघ सारंगढ़ द्वारा निशुल्क अतुल्य वैलनेस एवं थेरेपी दिनांक 8 एवं 9 फरवरी को डॉक्टर विवेक साहू जी संचालित अतुल्य वैलनेस एवं थेरेपी सेंटर सारंगढ़ द्वारा स्थानीय श्री अग्रसेन भवन सारंगढ़ में विभिन्न बीमारियों की इलाज के लिए निशुल्क दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जटिल बीमारियों का इलाज एक्यू प्रेशर से किया जाता है। डॉ साहू जी यह भी जानकारी दी गई कि इसका किसी भी प्रकार का शरीर में साइड इफेक्ट नहीं होता है।
डा.साहू द्वारा जानकारी दी गई कि स्थानीय अपेक्स् बैंक प्रतापगंज गली में क्लिनिक भी है, उक्त शिविर दिनांक 9 फरवरी को भी अपनी निशुल्क सेवाएं देने के लिए तत्पर रहेंगे। श्री अग्रसेन सेवा संघ के पदाधिकारीयो द्वारा सभी जनमानस से आग्रह किया गया है कि – उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
अग्रसेन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर



