NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कक्षा 5वीं और 8वीं में एनसीआरटी व राज्य पाठ्य पुस्तकों से अध्यापन अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कक्षा 5वीं और 8वीं में एनसीआरटी व राज्य पाठ्य पुस्तकों से अध्यापन अनिवार्य
रायगढ़

कक्षा 5वीं और 8वीं में एनसीआरटी व राज्य पाठ्य पुस्तकों से अध्यापन अनिवार्य

नियम उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:14 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव ने अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर में ली। बैठक में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा के आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहां कि कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य होगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा पांचवीं की परीक्षा 16 से 25 मार्च तक तथा कक्षा आठवीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
समीक्षा बैठक में सभी अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त पुस्तकों से तथा सीबीएसई व अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही अध्यापन किया जाएगा। अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, किसी भी विद्यालय द्वारा पालकों को किसी एक दुकान से पुस्तक, कॉपी, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही स्कूल परिसर में इन वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष जिले के लिए कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्री-बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्रों के लिए विशेष मेंटर नियुक्त कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परीक्षा नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, शाखा प्रभारी लोकेश गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य सहित जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बेसहारा केआईटी कर्मियों के समर्थन में आगे आया ट्रेड यूनियन

संवरने लगा घरघोड़ा नगर का सबसे पुराने मुक्ति धाम ‘स्मृतिवाटिका’

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम खम्हरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले भर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सधन जांच
Next Article अब धान खरीदी केंद्र ओड़ेकेरा में आधी रात मिलावट का बड़ा खेल उजागर

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?