NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले भर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सधन जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले भर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सधन जांच
रायगढ़

जिले भर के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की हुई सधन जांच

कई बैंकों में चला औचक अभियान

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:14 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर कल जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए व्यापक औचक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों का भ्रमण कर सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
निर्देशों के पालन में राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने मातहत बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अलार्म सिस्टम की उपलब्धता एवं उसकी कार्यशील स्थिति, बैंक में गार्ड की तैनाती तथा आर्म्स गार्ड होने की स्थिति में उनके शस्त्र, कारतूस एवं लाइसेंस की वैधता, चेस्ट व लॉकर की व्यवस्था, कैश लाने-ले जाने के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय, पार्किंग प्रबंधन, बैंक अधिकारियों के पास संबंधित थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर की उपलब्धता, बैंक के गेट-दरवाजों की सुरक्षा स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं उनके कवरेज एरिया, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन संपर्क नंबर जैसी सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से पड़ताल की गई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैंक परिसरों के बाहर ठेले व दुकानदारों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 अथवा सीधे थाना प्रभारी को देने के लिए जागरूक किया गया।

You Might Also Like

लैलूंगा शहर के भीतर से गुजर रहे भारी वाहन

जंगल से निकलकर गांव तक पहुंच रहे हाथी

श्रीकृष्ण- राधे की बाल मनभावन छवि ने हृदय और मन को किया हर्षित

दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 550 पंचायतों में ‘रोजगार -आवास दिवस’ पर उमड़ा जनसैलाब
Next Article कक्षा 5वीं और 8वीं में एनसीआरटी व राज्य पाठ्य पुस्तकों से अध्यापन अनिवार्य

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?