NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकारी तालाब की जमीन पर गुप्त डील’ का सनसनी खेज आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सरकारी तालाब की जमीन पर गुप्त डील’ का सनसनी खेज आरोप
सारंगढ़

सरकारी तालाब की जमीन पर गुप्त डील’ का सनसनी खेज आरोप

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:05 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। भटगांव नपं इन दिनों एक ऐसे गंभीर और संवेदनशील विवाद के घेरे में है, जिसने नगर की सियासत से लेकर आम नागरिकों तक को झकझोर कर रख दिया है। मामला जल संसाधन विभाग के स्वामित्व वाले एक भरे हुए सरकारी तालाब से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर व्यावसायिक दुकानों के निर्माण और जमीन की ‘बिक्री’ की तैयारी कर ली गई है। आरोप है कि यह सब कुछ बिना सार्वजनिक सूचना, बिना पारदर्शिता और बंद कमरों में करोड़ों की डील के जरिए किया जा रहा है।
भरे तालाब पर दुकान दारी नियम-कानून ताक पर
स्थानीय सूत्रों, जानकारों के अनुसार जिस तालाब की जमीन पर दुकानों का प्रस्ताव है, उसमें वर्तमान में पानी भरा हुआ है। न तो तालाब को वैधानिक रूप से निरस्त (डिनोटिफाई) किया गया है, न ही जल संरक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। इसके बावजूद कथित तौर पर वहां व्यावसायिक निर्माण की एनओसी (एनओसी) जारी कर दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह न सिर्फ पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के तालाब-संरक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों की भी खुली अवहेलना मानी जा सकती है।
58 दुकानों का खाका, एडवांस में ही करोड़ों?
बाजार में चल रही चर्चाओं के मुताबिक इस परियोजना के तहत कुल 58 दुकानों का ले-आउट तैयार किया गया है। आरोप हैं कि प्रति दुकान 3 लाख रुपये एडवांस के रूप में वसूले जा चुके हैं। दुकानों की कीमत 15 से 17 लाख रुपये तय की गई है। इस हिसाब से कुल लेन-देन लगभग 8.5 करोड़ रुपये तक पहुंचता है।
उठ रहें कई तीखे सवाल
क्या जल संसाधन विभाग की भूमि को इस तरह नगर पंचायत द्वारा व्यावसायिक उपयोग में लिया जा सकता है ? क्या तालाबों और जल स्रोतों को पाटने पर लगे न्यायालयीन प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं हो रहा? बिना जनसूचना और पारदर्शी प्रक्रिया के करोड़ों की योजना किसके इशारे पर आगे बढ़ रही है?
विचारणीय तथ्य और जांच की मांग
यदि लगाए गए आरोपों में आंशिक भी सच्चाई सामने आती है, तो यह मामला सिर्फ नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाता, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा और प्रशासनिक ईमानदारी पर भी गहरी चोट करता है। फिलहाल, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है। अब देखना होगा कि – प्रशासन इस जल सत्यानाश के आरोपों पर क्या रुख अपनाता है।
सरकारी खजाने को नुकसान, निजी जेबें भरने की आशंका
सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरी राशि में से केवल 1.5 से 2 करोड़ रुपये ही आधिकारिक रूप से नगर पंचायत या सरकारी खाते में दिखाने की योजना है, जबकि शेष राशि के कथित बंटवारे को लेकर समिति और जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सीधे – सीधे सरकारी राजस्व को नुकसान और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बनता है।
नगरवासी अनजान, गुपचुप बांटे जाने की तैयारी में आवंटन पत्र
हैरत की बात यह है कि नगर के विकास और जल स्रोत से जुड़े इतने बड़े निर्णय की कोई आमसभा, सार्वजनिक सूचना या निविदा प्रक्रिया सामने नहीं आई। आरोप हैं कि अब चुपचाप आवंटन पत्र (्रद्यद्यशह्लद्वद्गठ्ठह्ल रुद्गह्लह्लद्गह्म्ह्य) बांटने की अंतिम तैयारी चल रही है, ताकि मामला सार्वजनिक होने से पहले ही डील को अंतिम रूप दे दिया जाए।

You Might Also Like

सालिहा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पार्ट्स व टायर चोरों पर कार्यवाही

चेक डेम निर्माण में भारी भ्रष्टाचार

बिलारी में शाला भवन हुआ जर्जर, ग्रामीणों ने की तालाबंदी

कलेक्टर ने सुलोनी हाईस्कूल में बच्चों को पढ़ाया

एक नारी सब पर भारी उत्तरी गनपत जांगड़े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उच्च न्यायालय से सोनी अजय बंजारे को मिली राहत
Next Article सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?