NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन
छत्तीसगढ़

सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन

कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी ने लगाई इंसाफ की गुहार

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

चंद्रपुर/सक्ती। चंद्रपुर के सर्किट हाउस के समीप ग्राम सेवक क्वाटर की जमीन यानी खसरा नंबर 655 पर श्री सांई कम्यूटर द्वारा बेजाकब्जा करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सक्ती के कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में इसकी शिकायत हुई है। आवेदक अविनाश नामदेव ने बेशकीमती शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने वाले सांई कम्यूटर के संचालक खेमचरण देवांगन के खिलाफ लिखित में शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट में बीते 4 फरवरी को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के नाम अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा को सौंपे आवेदन में फरियादी अविनाश नामदेव ने कहा है कि सूचना अधिकार के तहत मिली विधिवत जानकारी के मुताबिक धार्मिक नगरी चंद्रपुर के रेस्ट हाउस के सामने स्थित सरकारी जमीन यानी खसरा पांचशाला वर्ष 2021 – 22 से 2025 – 26 में खसरा नंबर 654 एवं 655 में श्री साईं कंप्यूटर या खेमचरन देवांगन पिता राजाराम देवांगन का नाम दर्ज नहीं है। वर्तमान राजस्व अभिलेख के अनुसार श्री साईं कंप्यूटर या खेमचरन देवांगन पिता राजाराम देवांगन के नाम में उक्त खसरा नंबर में से कोई भूमि आबंटित नहीं की गयी है। जबकि, इस ज़मीन पर पिछले कई बरसों से साईं कंप्यूटर श्री खेमचरन देवांगन पिता राजाराम देवांगन के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
अविनाश नामदेव ने जनदर्शन में दिए आवेदन में यह भी कहा कि कभी ग्राम सेवक क्वाटर की जगह वर्तमान में स्थित श्री सांई कम्यूटर ग्राम चंद्रपुर के खसरा नंबर 654 एवं 655 के हिस्से में संचालित है। पहले उसी जगह पर अविनाश के पिता स्व. खिलेश्वर प्रसाद नामदेव (अपना टेलर) और आलोक मिश्रा (जनरल स्टोर) दुकान संचालित करते थे, जिसे बिना जानकारी के वहां से हटा दिया गया। ऐसे में प्रार्थी अविनाश नामदेव ने कलेक्टर से पुन: निवेदन है कि या तो पूर्व कब्जाधारियों को ज़मीन बराबर आबंटित कि जाये या वर्तमान कब्जाधारी श्री साईं कंप्यूटर या खेमचरन देवांगन पिता राजाराम देवांगन को वहां से हटाया जाए।
बहरहाल, ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से हथिया कर उसमें श्री सांई कम्यूटर का कारोबार करने की इस अजब गजब अतिक्रमण के खेल में शामिल लोगों पर प्रशासन का कहर जल्द टूटकर गिरेगा, ऐसा ठोस आश्वासन तहसीलदार से आवेदक को मिला जरूर है। अब देखना है कि रायगढ़-सारंगढ़ नेशनल हाइवे किनारे शासकीय भूमि पर बेजाकब्जा कर उसे कारोबारी स्थल का हाईटेक रूप देने वाले अपनी अवैध बिल्डिंग को बचाने की कवायद में कहां तक एड़ी रगड़ते हैं।

You Might Also Like

सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम

भांजे की हत्या करने वाले मामा को आजीवन कारावास

प्रदेश में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

भाजपा ने राहुल गाँधी और सोनिया गांधी का किया पुतला दहन

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 पर 25 लाख 50 हजार का घोषित था इनाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकारी तालाब की जमीन पर गुप्त डील’ का सनसनी खेज आरोप
Next Article सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?