NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा का प्रथम वर्षगांठ मनायेंगें आज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा का प्रथम वर्षगांठ मनायेंगें आज
सारंगढ़

कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा का प्रथम वर्षगांठ मनायेंगें आज

जि़ला स्तरीय पदयात्रा के प्रभारी विधायक शकुंतला

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2023 1:47 am
By lochan Gupta September 7, 2023
Share
5 Min Read

सारंगढ़। सारंगढ बिलाईगढ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण मालाकार ने प्रेस को बताया कि – हम सब 7 सितम्बर गुरुवार को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ मनायेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि – वर्तमान हालात में जब केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग धर्म, जाति, सम्प्रदाय के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी। जब देश चलाने वाली दल आमआदमी की जरूरत, शिक्षा, रोजगार को पीछे धकेल कर धर्म, जाति, सम्प्रदाय को बढ़ावा दे रही है तो ऐसे समय में जन सरोकार वाली कांग्रेस पार्टी की यह नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि – देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोडो जैसा महा अभियान चलायें यही भारत जोडो यात्रा का उद्देश्य था।
पिछ्ले वर्ष हमारे राहुल गांधी के द्वारा ऐतिहासिक भारत जोडो यात्रा शुरुआत की थी, जो अब? तक भारत में किसी भी राजनेता के द्वारा की गई पदयात्रा में सबसे लम्बी 40 81 किमी यात्रा थी, 12 राज्य 2 केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला, 76 लोकसभा क्षेत्र की 136 दिन की यात्रा ने लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। लाखों लोग धर्म और जाति को छोडक़र राहुल जी की भारतीयों को एकजुट करने की भावना से मंत्र मुग्ध थे। उनकी यह विचारशील पहल हमारे देश की मांग थी। जिससे देश? की राजनीति की दिशा व दशा बदल? दी।विशेष कर अभियान के बाद कर्नाटक चुनाव लोगों के मन में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिये जनता? की सामुहिक इच्छा शक्ति और उत्कृष्ट अभिव्यक्ति का अच्छा उदाहरण था।
वास्तव में भारत जोडो यात्रा ने लोगों के? जख्म में मरहम? का काम किया। ये यात्रा जहां से भी गुजरी,वहां के? आमजन ने बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों को राहुल जी द्वारा चलाई जा रही अभियान को पुरा समर्थन दिया। राहुल की पैदल यात्रा के दौरान उनसे मिलने को लोग उतावले रहते थे। पदयात्रा के समय लोग अपने छतों से स्वागत में फुल बरसाना, घरों के सामने दीप जलाकर स्वागत करना उनके साथ हजारों लोगों का स्वत साथ चलना यह आमजन का राहुल जी और कांग्रेस के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।
भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल जी ने 100 से अधिक समुह बैठक, 275 से अधिक समुह पैदल बातचीत, 100 छोटी सभा, 13 विशाल जन समूह सभा, 12 प्रेस कॉन्फ्रेंस अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से लाखों लोगों तक अपने विचारों को साझा एवं आदान प्रदान किया था। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से देश के ज्वलंत मुद्दों को आवाज मिली। भारत जोडो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों के जनमन में रच बस गई है। भारत जोडो यात्रा आजादी के बाद सबसे विशाल और परिवर्तक यात्रा साबित हुई। महात्मा गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने सत्याग्रह से देश के विभिन्न मसलों को हल किया है। भारत जोडो यात्रा का परिणाम है कि – आज देश भर का वातावरण भय में नहीं प्रेम से सराबोर है।
युवा । किसान, माता, बहनें, पत्रकार केन्द्र की सरकार के खिलाफ सीना ठोक कर? खड़े हुए है?। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों के मन में प्रेम समर्पण तथा भाईचारा का भाव आया है। जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा कर भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सारंगढ़ नगर भ्रमण किया जाएगा। इस प्रथम बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण मालाकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,संजय दुबे, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी, विष्णु चंद्रा पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, राधेश्याम जायसवाल प्रभारी महामंत्री ब्लाक कांग्रेस सारंगढ़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सरसीवा पंकज चंद्रा, शाहजहां खान, बिनोद भारद्वाज, दिलीप अनंत, शुभम् वाजपाई, अभिषेक शर्मा, अजय बंजारे, बोधराम साहू, सागर नेताम, रमेश पटेल, राकेश पटेल, कोमल लहरे, अजय लक्ष्मे, जितेंद्र चंद्रा, गौरीशंकर चंद्रा, राकेश तिवारी, भीषम साहू, उत्तरा साहू, शंकर चौहान, सरिता गोपाल, बबलू बहिदार साथ ही पुरा कांग्रेस परिवार बैठक में सम्मिलित रही।

You Might Also Like

छग शासन के प्रमुख अभियंता भतपहरी ने ली प्रेस वार्ता

निर्वाचन कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

सरिया पुलिस ने दी छात्राओं को सायबर काईम कानुन की जानकारी

कलेक्टर साहू ने किसानों से जुड़े प्रमुख विभाग व बैंक के कार्यों की समीक्षा की

दुजेमति की हवाई जहाज में सफर करने का सपना महतारी वंदन योजना से हुआ पूरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर
Next Article श्रद्धालुओं को श्रद्धा से दिया ओपी चौधरी ने निर्माल्य

खबरें और भी है....

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
तालाब में डूबने से भाई-बहन सहित चार बच्चों का करुणांत
ट्रैक्टर व स्कूटी भिडं़त, बीएड की छात्र की मौत
बेकाबू होकर सितारा बस खेत में पलटी
विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला

Popular Posts

प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?