NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरमकेला में रतन शर्मा के प्रयासों से खुले दो निजी बैंक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बरमकेला में रतन शर्मा के प्रयासों से खुले दो निजी बैंक
सारंगढ़

बरमकेला में रतन शर्मा के प्रयासों से खुले दो निजी बैंक

ब्यापारियों एवं आम जनता को मिल रही बड़ी सुविधा

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta April 9, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर सक्रिय रहने वाले समाजसेवी रतन शर्मा केप्रयास से बरमकेला को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए यहां दो प्रमुख निजीबैंक एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। बरमकेला के लेंधरा रोड पर एच डी एफ सी बैंक तथा मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के सामने एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है, साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। छोटे व्यापारियों, किसानों और आम खाताधारकों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक दौर में लीड बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा बरमकेला में नए बैंक खोलने की मांग को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बावजूद रतन शर्मा ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखा। उन्होंने इस विषय को उच्च स्तर तक पहुंचाते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्रीय वित्त मंत्री से संपर्क साधे तथा बरमकेला की आवश्यकता को मजबूती से रखा।
उनकी मेहनत का ही परिणाम रहा कि समय-समय पर उन्हें संबंधित विभागों और अधिकारियों द्वारा पत्राचार के माध्यम से सकारात्मक संकेत मिलते रहे और अंतत: यह मांग पूरी हो सकी। आज बरमकेला में दो निजी बैंकों का संचालन उनके इसी जिद, लगन और क्षेत्र के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। रतन शर्मा की सक्रियता केवल बैंकिंग सुविधा तक सीमित नहीं है। वे क्षेत्र में स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात कर बरमकेला में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता तथा अनुविभागीय ट्रेजरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है,स्थानीय नागरिक और व्यापारिक वर्ग का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से बरमकेला का समग्र विकास संभव हो रहा है। दो-दो निजी बैंकों का खुलना न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है।

You Might Also Like

चपरासी अनुराग नंद बना चौकी प्रभारी और रात के अंधेरे में हो रहा है अवैध वसूली

गांजा से भरी हुंडई कार पकड़ाई

6 जुआडिय़ों से जप्त किये 20 हजार रुपये

सुहागिन महिलाओं का इंतजार खत्म, हुआ चांद का दीदार

सरिया पुलिस ने दी छात्राओं को सायबर काईम कानुन की जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब के सौदागरों के खिलाफ भीमसेनडीह की ललकार
Next Article महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?