NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम किसान सम्मान निधि एवं कृषि योजनाओं के लाभ हेतु एग्रीस्टेक किसान पंजीयन अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पीएम किसान सम्मान निधि एवं कृषि योजनाओं के लाभ हेतु एग्रीस्टेक किसान पंजीयन अनिवार्य
सारंगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि एवं कृषि योजनाओं के लाभ हेतु एग्रीस्टेक किसान पंजीयन अनिवार्य

एग्रीस्टेक पंजीयन के फार्मर आईडी से बनेगा किसान की पहचान

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:19 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारत सरकार द्वारा किसानों के डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनाने हेतु एग्रीस्टेक के अंतर्गत पंजियन अनिवार्य किया। भविष्य में समस्त कृषि योजनाओं एवं पी.एम. किसान का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान आईडी आवश्यक होगी। अब संयुक्त खाता धारक सभी कृषकों का अलग-अलग फार्मर (डिजिटल किसान) आईडी बनाना आवश्यक है। यदि भूमि रिकॉर्ड में एक से अधिक व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं, तो प्रत्येक खाताधारक को अपना स्वतंत्र किसान आईडी बनवाना होगा। डिजिटल किसान आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, विभिन्न कृषि अनुदान, सेवा सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं कृषि ऋण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। किसान अपना डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए बी-1, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र अथवा सहकारी समितियों में संपर्क कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कृषक जिनका किसान आईडी कार्ड नहीं बना है उन्हें आगामी किस्तों में लाभ प्राप्त नहीं होगा।

कलेक्टर की अपील

कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे द्वारा जिले के किसानों क़ो अपील किया है कि वे यथाशीघ्र अपना डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनवाएं और डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।
फॉर्मर आईडी से सभी कृषि योजनाओं में सरल पंजीकरण, सब्सिडी एवं सहायता सीधे किसान तक पहुँचता है। फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थी की पहचान कर उसको लाभ नहीं दिया जाता है। यह डिजिटल व सुरक्षित है। साथ ही किसान की पहचान है। पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, ऋण, अनुदान आदि में सुविधाजनक है। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।

एग्रीस्टेक किसान पहचान पत्र पंजीकरण का फ्लो चार्ट

किसान स्वयं या लोक सेवा केंद्र (सीएससी), सहकारी समिति के सहयोग से आधार नंबर दर्ज, आधार ओटीपी सत्यापन, ओटीपी सही नहीं, पुन: ओटीपी दर्ज करें, किसान की व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि), भूमि विवरण दर्ज (खसरा/ खतौनी, रकबा, ग्राम), राजस्व रिकॉर्ड से मिलान, मिलान नहीं, सुधार, सत्यापन, मोबाइल नंबर सत्यापन, बैंक खाता विवरण (वैकल्पिक / योजना अनुसार), घोषणा स्वीकार आवेदन जमा (सबमिट), फॉर्मर आईडी जनरेट, किसान को फॉर्मर आईडी, क्यूआर कोड प्राप्त होता है।

You Might Also Like

अवैध रेत उत्खनन को लेकर विधायक जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित शिक्षिका

दो गांजा तस्कर को 10 साल की कैद

अमलडीहा में किया गया जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

चंद्रपुर में रोड काम अधूरा, कई घंटों तक लग रहा है जाम, ठेकेदार का नहीं है अता-पता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी में छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल
Next Article अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामण खेल प्रतियोगिताओं को दिया सहयोग

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?