NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
रायगढ़

निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला

आरोपी गिरफ्तार, घटना जामढोढी-भदरापारा की

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:26 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में पिता ने अपने 6 साल के बेटे को कुंए में फेंक दिया, इससे पानी डूबने से उसकी मौत हो गई, आरोपी पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रहता था। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का भाई मनोज महेश्वरी (28 वर्ष) ने बताया कि वह तीन भाई है, जिसमें उसका बड़ा भाई विजय अपने परिवार के साथ गांव के निर्माणाधीन मकान में रहता है, जबकि मझला भाई विनोद अपने दो पुत्रों के साथ बगल के घर में रहता था, लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी अलग रह रही थी, इससे वह हमेशा तनावग्रस्त रहता था। रविवार 8 फरवरी की शाम करीब 6 बजे विनोद अपने छोटे बेटे के साथ घर के सामने खड़ा था, लेकिन उस समय किसी बात नहीं हुई थी, इससे उसका मनोज वहां से चला गया, ऐसे में जब अगले दिन सोमवार को सुबह मनोज मकान के पीछे स्थित कुंए के पास टुल्लू पंप चालू करने गया तो कुंए के भीतर से विनोद की आवाज आई कि मोटर बंद कर दो, वह अंदर में है। आसपास के लोगों को बुलाकर पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नियत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं अंदर उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी है।
क्या कहते हैं एसएसपी
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेना या मासूम जीवन के साथ इस प्रकार की कु्ररता अस्वीकार्य है। घरेलू तनाव या पारिवारिक विवाद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता। समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मानसिक तनाव के संकेतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जानकारी दे, ताकि अपराधों पर रोक लग सके।
पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुंए से बाहर निकाला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी विनोद महेश्वरी पिता स्व. मोहनराम महेश्वरी (30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-15 ग्राम जामढोढी-भदरापारा थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

बस स्टेंड में मिली अज्ञात महिला की लाश

झोपड़ीपारा विवाद में पांच युवक भेजे गए जेल

मौत की जंग जीतकर लौट रहा छयंग, अब जिंदगी से संघर्ष

नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी

वाहन सीजी 02, 8900 की 24 जून 2020 को हो चुकी है नीलामी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
Next Article राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?