NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
रायपुर

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा

राजिम कुंभ कल्प के बहिष्कार का ऐलान किया

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:27 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियों के बीच रायपुर के संत समाज में गंभीर असंतोष देखने को मिला है। मंगलवार को रायपुर स्थित सुरेश्वर महादेव पीठ में आयोजित प्रेस वार्ता में संतों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित राजपत्र में रायपुर के कई प्रतिष्ठित संतों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस निर्णय को संत समाज ने अपमानजनक बताते हुए राजिम कुंभ कल्प में भाग न लेने का संकल्प करते हुए इसके बहिष्कार का ऐलान किया है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि राजपत्र से जिन संतों के नाम हटाए गए हैं, उनमें रायपुर के प्राचीन मठ के महंत देवदास महाराज, महंत वेद प्रकाश, गोंडवाना समाज से जुड़े संत निराहारी महाराज, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या मां सहित अन्य संत शामिल हैं। संतों ने यह भी बताया कि इससे पहले जारी राजपत्र में भी केवल छह संतों के नाम शामिल थे। इस संबंध में मौखिक रूप से मुख्यमंत्री और धर्मस्व मंत्री को अवगत कराया गया था, बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया। संत समाज ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कौन व्यक्ति, कर्मचारी या प्रभावशाली तत्व या संत है, जो संतों के नामों को सूची से हटाने और जोडऩे का कार्य कर रहा है। संतों ने इस प्रकार की गतिविधियों को धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए ऐसे व्यक्ति को ‘कालनेमि प्रवृत्ति’ का करार दिया और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। संतों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजिम कुंभ कल्प को केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित न रखकर अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि कुंभ की प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य संत समाज को आहत करते हैं और इसी कारण नाराजगी उत्पन्न हो रही है।

मेला प्रभारी पर अपमान जनक व्यवहार का आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान संतों ने मेला प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। संतों का कहना था कि उन्होंने संत वेद प्रकाश से जिस भाषा और लहजे में बातचीत की, वह संत समाज के प्रति असम्मानजनक था और किसी अधिकारी की गरिमा के अनुरूप नहीं था। संतों के अनुसार उन्होंने अपने अपमानजनक व्यवहार के लिए अब तक माफी नहीं मांगी और न ही संतों का किसी प्रकार से सम्मान किया। बावजूद इसके सभी संत कल्प कुंभ में जाने के लिए तैयार थे, पर राजपत्र की सूची से संतों का नाम कटने के चलते अब उन्होंने बहिष्कार का निर्णय लिया है।

डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद का त्यागपत्र

इस अवसर पर डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि पिछले वर्ष संतों ने बिना नाम सूचीबद्ध हुए भी राजिम कुंभ कल्प में सक्रिय सहभागिता निभाई थी। उस दौरान भी संबंधित अधिकारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और आज तक संतों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राजपत्र में उन्हें सचिव का दायित्व सौंपा गया, लेकिन उन्हें न तो किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना दी गई और न ही किसी बैठक में आमंत्रित किया गया। इन परिस्थितियों में उन्होंने संत समाज के समर्थन में स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र देने की घोषणा की।

संतों ने दी चेतावनी

संत समाज ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें न तो किसी पद की आकांक्षा है और न ही नाम की। वे धर्म और समाज सेवा का कार्य पहले भी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन संतों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान आचार्य रुपेश जी महाराज (प्रवक्ता, संत महासभा छत्तीसगढ़), आचार्य रविंद्र शास्त्री, आचार्य लक्ष्मीकांत, श्रीमद्भागवत आचार्य दिलेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में साधु-संत उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नए विधानसभा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी- सीएम साय

सीईसी की बैठक के बाद टिकट पर फैसला

रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरों का धावा, चेहरा ढककर घुसी महिला चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?