NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत
छत्तीसगढ़

सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत

मृतकों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष, 87 लोग घायल, सडक़ पर बिखरी रहीं लाशें

lochan Gupta
Last updated: January 19, 2026 1:40 am
By lochan Gupta January 19, 2026
Share
5 Min Read

बलरामपुर। झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में पांच महिला सहित 7 लोगों की मौत गई है, जबकि 87 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।
जानकारी के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से यात्रियों को लेकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रही थी। ओरसा घाटी के घुमावदार और ढलान वाले रास्ते पर पहुंचते ही बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत कार्य में जुटे। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट किया गया। महुआडांड़, गारू और नेतरहाट से एंबुलेंस के साथ चिकित्सा दल मौके पर पहुंचा। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महुआडांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से कई घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 80 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी की चिकित्सकीय जांच के बाद ही मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं पीडि़त परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

घायलों को रांची रेफर किया जा रहा

सामरी के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें रांची रेफर किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट पर हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों में 60 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 20 को कार्मेल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

सीएम साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप भीषण दुर्घटना में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ किया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम उपस्थित है। समन्वय के साथ राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। दुर्घटना में कुल 87 लोग घायल होने की सूचना है, जिनमें 27 घायलों का उपचार कार्मेल अस्पताल और 60 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के आवश्यक उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

You Might Also Like

नीट में कट-ऑफ़ क्लीयर करने वाले बच्चे नए सुकमा की बुनियाद रखेंगे : दीपिका

बीजापुर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों का काटा गला

आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, बेहतर इलाज हेतु रायपुर रेफर

कलेक्टर सुकमा की अनूठी पहल सभी शिक्षण संस्थान बनेंगे तम्बाकू मुक्त

बीजापुर में 33 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प
Next Article पीडब्लूडी की गुणवत्ता पर सवाल, एक साल में उखड़ी करोड़ों की सडक़

खबरें और भी है....

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पछाड़ा
बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस
नई पीढ़ी को साहित्य की समझ सिखाने साहित्य उत्सव बहुत जरूरी – श्री हरिवंश
नशीली दवाईयों को सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?