NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प
रायगढ़

टपरिया बॉर्डर पर ट्रांसपोर्टर्स के बीच हुई हिंसक झड़प

रायगढ़ के वाहन मालिकों पर जानलेवा हमला

lochan Gupta
Last updated: January 19, 2026 1:39 am
By lochan Gupta January 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के उड़ीसा सीमा के पास स्थित टपरिया क्षेत्र में रविवार को स्थानीय और उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर्स के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान रायगढ़ के कई ट्रांसपोर्टर्स गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार टपरिया बॉर्डर पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब उड़ीसा के ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों द्वारा रायगढ़ टेलर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इस घटना में यूनियन के संरक्षक सतीश चौबे, प्रभा शाही, सुभाष पांडे, शंकर अग्रवाल सहित अन्य सदस्य प्रभावित बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उड़ीसा के ट्रांसपोर्टर्स ने पहले मिर्ची स्प्रे से रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों के चेहरे पर हमला किया, जिसके बाद हथियारों से लैस होकर जमकर मारपीट की गई। इस हिंसक झड़प में रायगढ़ के कई ट्रांसपोर्टर्स घायल हो गए हैं। घटना की खबर फैलते ही रायगढ़ टेलर यूनियन में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में रायगढ़ के वाहन मालिक टपरिया बॉर्डर की ओर रवाना हो गए। कुछ स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने कुछ ट्रांसपोर्टर्स को बंधक बनाने की भी कोशिश की, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। इस हिंसक झड़प के कारण टपरिया बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे परिवहन प्रभावित हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तमनार पुलिस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई फिलहाल टपरिया बॉर्डर पर भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

You Might Also Like

घर की परछी में मिली बुजुर्ग की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कुडूमकेला में ग्रामीणों के लिए पेयजल केंद्र का शुभारंभ

महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

देवी मंदिरों में स्कंदमाता की धूमधाम से हुई अराधना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निजी स्कूली वाहन हुए बेलगाम, प्रशासन बेपरवाह
Next Article सगाई समारोह में जा रही बस पलटी, 7 की मौत

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?