NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही
जशपुरनगर

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

तस्करों से 17 नग गौ वंश मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:35 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, विगत दो दिनों में जशपुर पुलिस को थाना दुलदुला व कुनकुरी क्षेत्र से कुल 17 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है, व दो आरोपी गौ तस्करों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
थाना दुकदुला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.12.25 को थाना दुलदुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरहदी ग्राम बनगांव बंगुरकेला के जंगल के रास्ते कुछ व्यक्ति, भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा, मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल ग्राम बनगांव में मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा गया, तो पाया कि तीन व्यक्ति गौ वंशों को मारते पीटते हुए जल्दी जल्दी पैदल लेकर जा रहे थे, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, पुलिस को देख संदिग्ध तस्करों के द्वारा भागने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस के द्वारा गौ तस्करों का पीछा कर, एक तस्कर को हिरासत में ले लिया गया, दो तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए।
पूछताछ पर हिरासत में लिए गए तस्कर ने अपना नाम नरेंद्र यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम रायडीह थाना दुलदुला का निवासी होना बताया, व गौ वंशों को अपने दो साथियों के साथ बिक्री हेतु, उड़ीसा राज्य के जिला सुन्दरगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिकाजोर ले जाना बताया, पुलिस के द्वारा उससे गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी नरेंद्र यादव के कब्जे से सभी 07 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी नरेन्द्र यादव की निशान देही पर, फरार अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना दुलदुला में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपी नरेंद्र यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले मकी कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अलेक्सियूस तिग्गा व अकबर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में पुलिस को दिनांक 20.12.25 को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेहरा टोली के रास्ते, पाकरकूद की ओर से होते हुए, कुछ व्यक्ति 10 नग गौ वंशों को मारते पीटते हुए, पैदल ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम पाकरकूद में जाकर घेरा बंदी की गई, पुलिस को देख दो गौ तस्कर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस के द्वारा पीछा कर, एक गौ तस्कर को हिरासत में लिया गया, दूसरा गौ तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया। पकड़े गए गौ तस्कर ने अपना नाम मोहम्मद कासिम आलम उर्फ जुम्मन, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लोधमा का रहने वाला बताया, व गौ वंशों को आस पास के इलाकों से खरीद कर, गोविंदपुर झारखंड ले जाना बताया, पुलिस के द्वारा गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों मांगने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी गौ तस्कर मोहम्मद कासिम को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस के द्वारा फरार अन्य गौ तस्कर को भी चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
आरोपी मोहम्मद कासिम आलम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले के कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक गोविंद यादव, रामानुजम पांडे, व आरक्षक नंदलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना दुलदुला व कुनकुरी क्षेत्र से कुल 17 नग गौ वंशों को मुक्त कराया गया है व दो आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऑपरेशन शंखनाद जारी है।

You Might Also Like

सनातन धर्म की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूँ : विजयादित्य

श्री चित्रगुप्त दुर्गा जी मंदिर में हुई कलश स्थापना

नाबालिग बालिका से साुहिक दुष्कर्म मामले में 4 अपचारी बालक पकड़ाए

11 किलो गौ मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने तस्करों से 14 गौ-वंश को कराया मुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण
Next Article महापौर ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

खबरें और भी है....

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पछाड़ा
बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस
नई पीढ़ी को साहित्य की समझ सिखाने साहित्य उत्सव बहुत जरूरी – श्री हरिवंश
नशीली दवाईयों को सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?