NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
रायगढ़

महापौर ने बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, जिले में 1.79 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:40 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर (मोदीनगर) में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चैहान, नगर निगम के सभापति डिग्री लाल साहू द्वारा नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य देश एवं प्रदेश को पूर्णत: पोलियो मुक्त बनाए रखना है। अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विस्तृत सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस अवसर पर महापौर श्री चैहान ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि शून्य से पाँच वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। दो बूंद जिंदगी के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की दवा पिलाना समाज और राष्ट्र के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी. पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर से तीन दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शून्य से 05 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 79 हजार 959 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1307 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। प्रथम दिवस बूथ स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि द्वितीय एवं तृतीय दिवस स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान की व्यापक जानकारी एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई जा रही है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
भीषण ठंड के बावजूद दिखा जनसहभागिता का उत्साह
सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अभिभावकों में पोलियो के प्रति जागरूकता और बच्चों के स्वस्थ भविष्य को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिससे अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश मिला। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद त्रिवेणी डहरे, महेश सिंह, राज्य सलाहकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. प्रशांत, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम, डॉ. सेमतिका शर्मा, उमा महंत, चोलेश्वर सिंह पटेल, हलधर यादव, सुनील पटेल सहित मितानिन दीदियाँ, स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

अखंड पाठ से गुंजित हुआ श्याम बगीची श्रद्धालुओं ने किया पाठ

15 व 16 को दो दिवसीय नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर

विधानसभा में बनी डबल इंजन की सरकार… निगम में दिखने लगे विकास कार्य : जीवर्धन चौहान

हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर

वी क्लब प्रेरणा रायगढ़ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही
Next Article मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने दिया एकदिवसीय धरना

खबरें और भी है....

ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
बगुंरसिया में हाथियों का आतंक
तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का धरना, स्कूलों की पढ़ाई रही प्रभावित
रायगढ़ समेत 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, तापमान 10 डिग्री से नीचे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?