NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड
रायगढ़

यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड

शाम होते ही तापमान में तेजी से आ रही गिरावट

lochan Gupta
Last updated: December 20, 2025 12:30 am
By lochan Gupta December 20, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में ठंडी हवा के लगातार आगमन होने के साथ मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिले के कुछ हिस्से में घना कोहरा के साथ ठंड पडऩे की संभावना है। हालांकि फिलहाल अधिकतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन शाम होते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होना शुरू हो जा रहा है, इसस सुबह होते तक शहर का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। इसके चलते लोग घर से देर से निकल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताहभर से मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है, इसके चलते एक-दो दिन तेज ठंड फिर थोड़ा कम हो रहा है, लेकिन इस बीच अब उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा के आगमन होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि है कि अगले दो दिनों तक जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इसके चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तेज ठंड पड़ सकती है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रहेगा, इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।
हालांकि शुक्रवार को दिन के समय हल्की बादल होने के कारण धूप का असर बहुत कम रहा, इसके चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहा, लेकिन शाम होते ही गिरावट का दौर शुरू हो गया था, इससे रात के 12 बजते तक शहर का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया और सुबह होते तक न्यूनतम तापमान गिरकर 7 से 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लगातार तापमान में बदलाव होने के कारण लोग अब सुबह के समय उठने से कतराने लगे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शाम से ही ठंड बढ़ जाने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही ठंड से बचने के लिए लोग घरों में रहते हुए अलावा का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही बढ़ते ठंड को देखते हुए बच्चों व बुजुर्गो को ठंड से बचने की ज्यादा जरूरत है। इसके साथ ही रात में सफर करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
फसलों का भी नुकसान
इस संंबंध में मौसम विभा का कहना है कि इन दिनों पड़ रही शीतलहार व कोहरा का असर फसलों पर भी पडऩे की संभावना है, जिसको देखते हुए बागवानी फसलों को ठंड से बचाने की जरूरत है। साथ ही फसल को पालिथिन से ढकने से ठंड का असर कम होगा। वहीं ठंड के चलते आलू, गोभी, व टमाटर की फसल को ज्यादा नुकसान होता है, इससे हर हमेशा दवा का भी छिडक़ाव जरूरी है। लगातार मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते दिन के समय तो मौसम सामान्य रहता है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जा रहा है, जो बीपी, शुगर व लकवा के मरीजों के लिए घातक हो सकता है। ऐसे में इस तरह के मरीजों को इस कडकड़़ाती ठंड से बचते हुए विशेष डाक्टरों के संपर्क में रहना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत आते ही तत्काल उपचार हो सके।

You Might Also Like

घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा मेरा लक्ष्य- ओपी चौधरी

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा आज

रेलवे स्टेशन में डेढ़ घंटे का रहा मेगा ब्लाक

20 जून को अग्रोहा भवन में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय के नेतृत्व में जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति, दो वर्षों में बदली जिले की तस्वीर
Next Article हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर

खबरें और भी है....

मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित
सीएम साय की घोषणा से गदगद हुए अधिकारी-कर्मचारी, छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत हुआ डीए
सडक़ हादसे में रायगढ़ कलेक्टर के पिता घायल
माजदा की ठोकर से मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ की फिल्मी दुनिया को मिलेगी नई उड़ान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
मीनकेतन प्रधान का संदेश सिंगापुर के विश्व हिन्दी दिवस समारोह में प्रसारित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?