NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर
रायगढ़

हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर

कलेक्ट्रेट पहुंच कर्मचारियों ने बताई समस्या

lochan Gupta
Last updated: December 20, 2025 12:31 am
By lochan Gupta December 20, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में हिंडाल्को कंपनी की गारे पेलमा 4म4 कोल माइंस में कार्यरत कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज बड़ी संख्या में कर्मचारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताई।
कर्मचारियों का कहना है कि, वे पिछले 15 से 20 साल से लगातार कंपनी में कार्यरत हैं। पहले ये कर्मचारी मोनेट कंपनी के अधीन काम कर रहे थे। बाद में जब कोल माइंस का संचालन हिंडाल्को को मिला, तो वे हिंडाल्को कंपनी के अंतर्गत कार्य करने लगे। इसके बाद जब गारे पेलमा माइंस शारदा एनर्जी को आवंटित हुई, तब भी हिंडाल्को ने इन कर्मचारियों को शारदा एनर्जी में समायोजित नहीं किया और अपने अधीन ही रखा। करीब 120 कर्मचारी वर्षों से हिंडाल्को कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन 15 दिसंबर को अचानक कंपनी प्रबंधन ने यह सूचना दी कि अब उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है।
कंपनी में निकाले गए कर्मचारियों की एंट्री बंद
कर्मचारियों को बताया गया कि, 18 दिसंबर उनका अंतिम कार्यदिवस होगा। इसके बाद बिना किसी पूर्व सूचना और नियमानुसार समय दिए उन्हें काम से हटा दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार नौकरी समाप्त करने से पहले कम से कम तीन महीने पहले सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इसके साथ ही कंपनी ने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और एंट्री भी बंद कर दी। जिससे वे पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं।
प्रबंधन से बातचीत पर कोई समाधान नहीं
हिंडाल्को गारे पेलमा 4/4 में कार्यरत कर्मचारी गंगा शर्मा ने बताया कि, वे 15-20 वर्षों से कंपनी में काम कर रहे थे। 15 दिसंबर को अचानक सूचना दी गई कि अब कंपनी में उनकी जरूरत नहीं है। प्रबंधन से बातचीत करने पर केवल टालमटोल जवाब मिला और किसी तरह का समाधान नहीं दिया गया। वहीं, संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और उन्होंने 15 दिसंबर को की गई छंटनी को लेकर आवेदन सौंपा है। कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर श्रम विभाग के माध्यम से मामले का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

नाबालिग को भगाने वाला बड़ोदरा में पकड़ाया

जनपद पंचायत घरघोड़ा में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

तन मन की पावन साधना का स्थल ओजस योग मंदिर

केलो नदी को प्रदूषित करने वाले 5 उद्योगों को नोटिस जारी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने निकाली रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यलो अलर्ट जारी, जिले में घने कोहरे के साथ ठंड
Next Article शिकारियों ने डैम में छिपाई 2 दोस्तों की लाश

खबरें और भी है....

डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
42.78 लाख की धोखाधड़ी, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल
सीएम साय ने कहा- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पति निकला हत्यारा
सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?