NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
रायगढ़

एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

गार्डर डि-लाचिंग के चलते लोकल ट्रेनों भी रही रद्द, छोटे स्टेशन के यात्री हुए परेशान

lochan Gupta
Last updated: January 24, 2026 12:27 am
By lochan Gupta January 24, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। यात्री ट्रेनों के चाल विगत लंबे समय से बिगड़ी हुई है, जिसके चलते जहां ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो रहे हैं तो वहीं स्टेशन में ट्रेन के इंतजार करने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में जहां संतरागांछी हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा देरी से पहुंची तो हावड़ा मेल तीन घटा देरी से रायगढ़ पहुंची थी, साथ ही शुक्रवार को आप व डाउन दिशा से आने वाली अन्य ट्रेने भी विलंब से पहुंची। इसके साथ ही खोखसा फाटक में गार्डर लांचिंग के चलते लोकल ट्रेनें भी 25 जनवरी तक रद्द की गई है, जिससे छोटे स्टेशन के यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि यात्री ट्रेनों की चाल विगत लंबे समय से बिगड़ी हुई है। जिसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि किसी स्टेशन में रेलवे लाइन के काम तो कोइ ठंड के चलते रि-सेड्यूल होकर चलने से घंटों विलंब हो रही है। हालांकि अब दोनों दिशा से चलने वाली ट्रेने लेट हो रही है, इसके चलते जो यात्री ट्रेन में बैठ जा रहे हैं वह तो परेशान हो ही रहे हैं, साथ ही जिन यात्रियों को ट्रेन पकडऩा है, उनको भी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों का कहना है कि हावड़ा तरफ से आने वाली ज्यादातर ट्रेने अल सुबह में रायगढ़ पहुंचती है, इससे दूर-दराज के यात्रियों को रात में ही स्टेशन पहुंचना पड़ता है, लेकिन यहां आने के बाद ट्रेनों के लेट होने की जानकारी मिलते ही यात्री मायुश हो जा रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को दोनों दिशा की ट्रेने लेट रही, इससे स्टेशन में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।
वहीं शुक्रवार को अप दिशा से आने वाली ट्रेनों में हावड़ा मेल का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 4.30 बजे है, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटा देरी से 7.30 बजे पहुंची। इसी तरह आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से सुबह 9.15 बजे पहुंची। साथ ही अहमदाबाद एक्सप्रेस का समय सुबह 8.30 बजे है, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटा देरी से सुबह करीब 11.30 बजे रायगढ़ पहुंची। इसी तरह संतरागांझी-रानीकमलापति हमसफर एक्सप्रेस का समय सुबह 4.45 बजे पर यह ट्रेन 9 घंटा देरी से दोपहर करीब दो बजे पहुंची थी। साथ ही आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची तो वहीं टाटा-इतवारी भी तीन घंटा देरी से शाम करीब 7 बजे पहुंची थी। इसी तरह डाउन दिशा से चलने वाली जबलपुर-संतरागांछी एक्सप्रेस का समय सुबह 5.30 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 6 घंटा देरी से सुबह करीब 11.45 बजे पहुंची थी, साथ ही जोन के अंदर से चलने वाली टिटालागढ़ पैसेंजर भी दो घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
फरवरी तक रहेगी यही स्थिति
इस संबध्ंा में रेलवे सूत्रों की मानें तो कई राज्यों में भीषण ठंड व शीतलहर चल रहा है, जिसके चलते दिगर प्रांत से आने वाली ट्रेने विलंब हो रही है। इसके साथ ही ज्यादातर ट्रेनों को रिसेड्यूल भी करना पड़ रहा है। ऐसे में फरवरी माह तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि जोन में पहुंचने के बाद उसे जल्दी रवाना किया जा रहा है, लेकिन गंतब्य स्थान से ही देरी से चलने के कारण कुछ खास सुधार नहीं हो पा रहा हैं।
लोकल ट्रेने भी रही रद्द
उल्लेखीनय है कि जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के बीच समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इस रुट से चलने वाली लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे में 23 से 25 जनवरी तक रायगढ़ से चलने वाली रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर को रद्द किया गया है। इसके साथ ही 23 से 25 जनवरी तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त हो रही है, इससे बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द है। इसके साथ ही 23 से 25 जनवरी तक झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ हो रही है, इससे झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द है। जिससे लोकल यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में जब तक ये ट्रेने रद्द रहेगी, तब तक यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

You Might Also Like

निखरेगा गजमार पहाड़ी का सौंदर्य , चंहुमुखी विकास की बनी रूपरेखा

ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट सीएमव्ही द्वारा आयोजित एरिया 11 ‘सार्थक’ कांफ्रेंस में सम्मानित हुई शिक्षाविद् डॉ. मनीषा त्रिपाठी

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मोहदापारा रेलवे अंडर ब्रिज के लिए बनेगा प्रस्ताव

जीएसटी में छुट से आम जनता को होगा सीधा लाभ-अरुण धर दीवान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब के नशे में विवाद, हाथापाई में बुजुर्ग की मौत
Next Article नशीली दवाईयों को सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?