NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के ग्रामीण अंचलों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में 4 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुलभ, सुदृढ़ और प्रभावी होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन हेतु प्रति संस्था 12 पदों के मान से पद सृजन की सहमति की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे इन केंद्रों में शीघ्र ही नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ की जा सकेंगी।

इन ग्रामों में स्थापित होंगे नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

जिले के दुलदुला तहसील क्षेत्र के ग्राम करडेगा, फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम पेटामारा (अंकिरा) एवं ग्राम गंझियाडीह तथा कुनकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम केराडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मंजूरी मिली है।प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी,ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी,फार्मेसिस्ट ग्रेड दृ 2, स्टाफ नर्स,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,लैब टेक्नीशियन, सहायक ग्रेड दृ 03,वार्ड बॉय,आया पद की नवीन पदस्थापना की जाएगी। इन केंद्रों की स्थापना से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार, जांच सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं ग्रामीणों को उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय या दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

स्वास्थय के क्षेत्र में जिले को मिल रही नई ऊंचाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में जिले को स्वास्थ्य अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार बड़ी सौगातें मिल रही हैं।बीते दो वर्षो में जिले को स्वास्थय के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए वित्त विभाग से 359 करोड़ रुपए की सहमति, 220 बिस्तर वाले अस्पताल भवन के निर्माण हेतु 32 करोड़ रुपए की मंजूरी,कुनकुरी में नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी,जिला मुख्यालय में कल्याण आश्रम चिकित्सालय के अत्याधुनिक भवन 35 करोड़ रुपए की लागत से तेजी से किया जा रहा है निर्माण,जिले को फिजियोथेरेपी महाविद्यालय 14 करोड़ रुपये की मंजूरी, नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना के लिए 8 करोड़ 78 लाख की मंजूरी,कुनकुरी के गिनाबहार मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय भवन का निर्माण 8 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है ,एवं कोतबा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है,कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले का स्वास्थ्य ढांचा तेजी से सशक्त हो रहा है। यह बड़ी सौगात न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगी, बल्कि जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान और ऊंचाई प्रदान करेगी।

You Might Also Like

अजीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सहयोग से ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

सिकलसेल पीडि़त प्रसूता को घंटों नहीं मिली एंबुलेंस

तस्करों के चंगुल से पुलिस ने फिर 35 नग गौ वंशों को छुड़ाया

अन्वेषण कार्यक्रम : थ्रीडी प्लेनेटोरियम शो का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

सडक़ के लिए चढ़ा दी सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों की बलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की महत्वपूर्ण पहल
Next Article तस्करों से 10 गौ-वंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?