NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन आघात : 33 लाख का गांजा के साथ ‘वरना’ कार जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ऑपरेशन आघात : 33 लाख का गांजा के साथ ‘वरना’ कार जब्त
जशपुरनगर

ऑपरेशन आघात : 33 लाख का गांजा के साथ ‘वरना’ कार जब्त

lochan Gupta
Last updated: February 28, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 28, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना तपकरा क्षेत्र के लावाकेरा बॉर्डर पर घेराबंदी कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 67 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसे वह ओडिशा से बिहार ले जा रहा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 26 फरवरी को थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर की हुंडई वरना कार क्रमांक डीएल-8सी-एएक्स- 8014 से एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक गांजा को, उड़ीसा राज्य की ओर से, लावाकेरा,तपकरा होते हुए, ले जा रहा है, जिस पर थाना तपकरा पुलिस के द्वारा तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम के साथ, लावाकेरा बैरियर में नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाने लगी, इसी दौरान उड़ीसा राज्य की ओर सेको संदिग्ध सिल्वर कलर की हुंडई वरना कार क्रमांक ष्ठरु-8ष्ट- ्रङ्ग – 8014 आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी कर उक्त संदिग्ध कार को रोका गया, पूछताछ पर कार का चालक ने अपना नाम सुमन कुमार हिमांशु उम्र 36 वर्ष निवासी मंडईडीह, थाना पातेपुर, जिला वैशाली (बिहार) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा संदेह होने पर जब संदिग्ध कार की तलाशी ली गई तो, उसके डिक्की में, स्टेपनी रखने के कि जगह पर, छिपाकर रखा गया, प्लास्टिक की बोरी मिली, जिसमें 65 पैकेट में 67 किलो 135 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को रखा गया था, जिसे पुलिस के द्वारा बरामद कर जप्त कर लिया गया। व संदिग्ध आरोपी सुमन कुमार हिमांशु को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार क्रमांक ष्ठरु-8ष्ट- ्रङ्ग – 8014 व दो मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार सहित जप्त अवैध मादक प्रदार्थ की कि कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रु है जिसमें कार की कीमत 06 लाख 50 हजार व अवैध मादक प्रदार्थ गांजे की अनुमानित कीमत 33 लाख 50 हजार रुपए है।
पूछताछ पर आरोपी सुमन कुमार हिमांशु ने पुलिस को बताया कि दो तीन माह पूर्व हाजीपुर बिहार में उसकी पहचान एक महिला से हुई थी, उसी के कहने पर वह, महिला के साथ संबलपुर उड़ीसा आया था, जहां से वह अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लेकर संदिग्ध महिला के साथ कार से बिहार ले कर लौट रहा था, उसकी महिला साथी उड़ीसा राज्य में ही कार से उतर गई व आरोपी को अकेले ही अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लेकर पटना बिहार ले जाने हेतु बोली थी, जिसके सम्बन्ध में संदिग्ध महिला के द्वारा आरोपी को कुछ रकम देने की भी बात की गई थी, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुमन कुमार हिमांशु की निशान देही पर, उसकी महिला साथी को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में आरोपी के द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा खरीदी के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस के द्वारा आरोपी तस्कर के विरुद्ध थाना तपकरा में 20 (बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सुमन कुमार हिमांशु उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राम जी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक अमित त्रिपाठी, धीरेन्द्र मधुकर, महिला आरक्षक मंजू यादव, व लावाकेरा पुलिस चेक पोस्ट से प्रधान आरक्षक प्रकाश वाजपाई, आरक्षक सागर नायक व नगर सैनिक डमरूधर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने तपकरा क्षेत्र में एक कार से 67 किलो ग्राम से अधिक अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

गुटखा में प्रयुक्त होने वाला 271 बोरी अवैध तम्बाकू को पुलिस ने किया जप्त

नाबालिक बच्ची को तेलंगना से ढूंढ कर लाई जशपुर पुलिस

वनों में क्रूस गाडक़र कब्जा कर रहे ईसाई मिशनर : गणेश राम भगत

स्कूल शुरू होते ही स्कुली वाहनों के दस्तावेज व फिटनेस जांच

बाढ़ आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने दी जिले को बड़ी सौगात
Next Article पुनर्वासितों की सुरक्षा और सम्मान का सरकार रखेगी विशेष ध्यान- मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?