जशपुर/कोतबा। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के मुख्य सूत्रधार रंजन साहू को पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकार अनुसार पुलिस को पूर्व में सूचना मिली थी कि चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुरंगपानी का रहने वाला संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता, काफी समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है, व अनाधिकृत रूप से नशीली प्रतिबंधित कफ सिरफ की बिक्री करता है। जशपुर पुलिस लगातार, पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर तंत्र के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी, इसी दौरान दिनांक 20.01.2026 को पुलिस को टेक्निकल टीम व मुखबिर के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली कि, उक्त संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता, मोटर सायकल से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को लेने उड़ीसा की ओर गया था व दो कार्टून में नशीली कफ सिरफ को लेकर ग्राम कर्राबेहरा के रास्ते से होते हुए अपनें गृह ग्राम सुरंगपानी आने वाला है, जिस पर पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा लगातार उसे ट्रेस किया जा रहा था, साथ ही चौकी कोतबा पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही मनोज कुमार गुप्ता के आने के संभावित रास्ते, लाखझार घाट के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान ग्राम फरसाटोली की ओर से संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता, के द्वारा एक बिना नम्बर की, होंडा सिटी 110 मोटर सायकल में, सीट के पीछे दो बोरी को बांधकर आता दिखाई देने पर, पुलिस के टीम के द्वारा घेरा बंदी कर, संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता को धर दबौचा गया था, पुलिस के द्वारा जब मोटर साइकल में बंधे बोरी की तलाशी लेने पर,उसके अंदर रखे, दो कार्टून में 100 द्वद्य की मात्रा वाला 320 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स फास्फेट कफ सिरफ की शीशी मिला था, जिसे कि पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया था। मौके पर संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता से पूछताछ करने पर, उसके निशानदेही पर जंगल में छुपाकर रखा गया, दो और कार्टून को बरामद किया गया, जिसमें भी प्रत्येक कार्टून में 160-160 नग के हिसाब से कुल 320 नग,100 द्वद्य वाला प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की शीशी मिली थी। इस प्रकार पुलिस के द्वारा संदिग्ध मोहित कुमार गुप्ता से कुल 04 कार्टून में 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की शीशी को बरामद किया गया था व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा मोबाइल फोन को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया था। जप्त प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरफ की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 11 हजार रुपए थी। पुलिस को आरोपी मोहित कुमार गुप्ता से पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ को वह उड़ीसा राज्य के सुंदर गढ़ जिले के निवासी आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु के पास से खरीद कर, इलाके में बिक्री हेतु लाया था।
मामले में पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में हृष्ठक्कस् ्रष्टञ्ज की धारा 21(ष्ट), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। मामले में आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु घटना दिनांक से फरार था, जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रंजन साहू उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ जिले के अपने गृह ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार में देखा गया है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर उक्त आरोपी की धर पकड़ हेतु उड़ीसा रवाना की गई थी। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से, आरोपी के गृह ग्राम में घेरा बंदी कर फरार आरोपी रंजन साहू को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पूछताछ पर आरोपी रंजन साहू के द्वारा अपराध स्वीकार करने व अपराध सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध चौकी कोतबा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी),27(ए) व 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, सहायक प्लाटून कमांडर ललित तिग्गा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक दीनदयाल साहू, आरक्षक मुकेश मल्होत्रा व चौकी कोतबा से बूटा सिंह, प्रवीण खलखो व अमित साय पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है, कोतबा क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित नशीली कफ सिरफ के मामले में फरार एक आरोपी को उड़ीसा राज्य से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जावेगा।
ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से दबोचा गया नशीली दवाओं का मुख्य सप्लायर



