खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सबसे सक्रिय और जुझारू जन नेता किसान पुत्र छाया विधायक महेश साहू लगातार क्षेत्र का दौरा करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने के साथ ही अभी चल रही धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए विधानसभा खरसीया क्षेत्र की 5 सोसायटियों और उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित किसानों से भी चर्चा की। और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कही। छाया विधायक महेश साहू के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि छोटे लाल पटेल, मंडल अध्यक्ष पवन पटेल एवं अन्य साथियों ने सोमवार को क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी, तौल, बोरा, भुगतान एवं किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। महेश साहू ने कुनकुनी, चपले, बिंजकोट, भूपदेवपुर एवं मुरा स्थित धान सोसाइटी केंद्रों का दौरा कर किसानों से संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। इस संबंध में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की शुभचिंतक है और किसानों के उत्थान और विकास के लिए उनकी आय को दोगुनी करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। भाजपा की रीति नीतियों के अनुसार ही धान खरीदी में किसी भी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए इस संबंध में मेरे द्वारा आज खरीदी केंद्रों और उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और प्रबंधकों सहित उपस्थित कर्मचारियों को किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जनपद सदस्य संतलाल राठिया, भाजपा कार्यकर्ता नूतन पटेल, हरि डनसेना, खेम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरा, मन्नूलाल राठिया, सरपंच प्रतिनिधि सीताराम राठिया, ज्वाला प्रसाद पटेल, पूनम पटेल, गंगेलाल साहू जी (बसनाझर), कैलाश चौहान (तारापुर), रिंकू महंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



