NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नगर पालिका परिषद खरसिया में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > नगर पालिका परिषद खरसिया में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
खरसियारायगढ़

नगर पालिका परिषद खरसिया में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखीराम ऑडिटोरियम में रानी संयोगिता सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत ने दिलाई शपथ

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में नगर पालिका परिषद खरसिया के नवनियुक्त नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमेन) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्य, और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत नवनियुक्त एल्डरमेनों संजय कुमार अग्रवाल, रतन अग्रवाल, शशिभूषण राठौर, राकेश धृतलहरे एवं सरिता सहिस को मुख्य अतिथि श्रीमती रानी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की विशेष उपस्थिति में रायगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रभारी एसडीएम खरसिया शिल्पा भगत द्वारा पद सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई।

बहुआयामी अनुभवों से संवरेगा खरसिया का भविष्य

शासन द्वारा मनोनीत इन पार्षदों (एल्डरमेन) की नियुक्ति से परिषद की कार्यप्रणाली को नई बौद्धिक और प्रशासनिक मजबूती मिलेगी। नगर विकास में? संजय कुमार अग्रवाल एवं रतन अग्रवाल अपने सुदीर्घ व्यापारिक, वित्तीय और सामाजिक अनुभवों के बल पर ये दोनों एल्डरमेन नगर के राजस्व संवर्धन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित आर्थिक व ढांचागत विकास शहरी नियोजन में नीतिगत सुधार लाएंगे जनसमस्या निवारण एवं समन्वय स्थानीय धरातलीय राजनीति और जनसमस्याओं पर गहरी पकड़ रखने वाले शशिभूषण राठौर पार्षदों और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करेंगे, जिससे वार्डों के विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा।अंतिम पायदान पर खड़े वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में राकेश धृतलहरे एवं सरिता सहिस सामाजिक उत्थान व लोक कल्याण के लिए दोनों सदस्य शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में समर्पित रहेंगे।

कमल गर्ग ने ?विकास के प्रति संकल्पबद्धता और गौरवमयी अतीत का किया स्मरण

इस कार्यक्रम के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने 16 माह के सफल कार्यकाल के विकास कार्यों का प्रामाणिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों का परिषद में स्वागत करते हुए कहा, इन अनुभवी और ऊर्जावान साथियों के जुडऩे से खरसिया नगर के चहुंमुखी विकास को एक नई दिशा और गति मिलेगी। ?मुख्य अतिथि श्रीमती रानी संयोगिता सिंह जूदेव ने अपने उद्बोधन में खरसिया की माटी से अपने परिवार के अटूट रिश्ते को याद किया। उन्होंने अपने ससुर, श्रद्धेय स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के खरसिया के प्रति अगाध प्रेम, समर्पण और जन-सरोकारों का भावुक स्मरण किया। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे राजनीतिक सीमाओं से परे उठकर, पूर्ण ईमानदारी और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा को अपना सर्वोपरि धर्म बनाएं। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, छाया विधायक महेश साहू, रायगढ़ जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री मनीष रावलानी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, अशोक अग्रवाल मंडी, समस्त पार्षदगण, नगर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पत्रकार तथा नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

You Might Also Like

वेजोन फैक्ट्री में चोरों का धावा, एक लाख के लोहे की प्लेट ले उड़े

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि, लापरवाही स्वीकार नहीं

12 से 24 तक महाराजा अग्रसेन जयंती की शहर में रहेगी धूम, एक से बढक़र एक सामाजिक प्रतियोगिता का आयोजन

जिंदल फाउंडेशन, तमनार द्वारा जिंदल आशा सेंटर का शुभारम्भ

सीएम साय से मिले कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छातामुड़ा हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Next Article धान की फसल में समय पर करें खरपतवार प्रबंधन, बढ़ेगी उपज और घटेगी उत्पादन लागत

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?