NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायगढ़

चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

दर्शक दीर्घा में बैठकर लिया विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद, बस्तर के कलाकारों के लिए 51 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा

lochan Gupta
Last updated: September 18, 2026 12:25 am
By lochan Gupta September 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के चौथे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का सम्मान भी किया। इस दौरान जाह्नवी बेहरा की ओडिसी, बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश एवं बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के ‘बादल’ दल सहित कई कलाकारों की प्रस्तुतियां हुईं।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि चक्रधर समारोह आज रायगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनना गौरव की बात है। उन्होंने रायगढ़ में कला के प्रति लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चे कथक सहित अन्य शास्त्रीय कलाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे कला साधकों और गुरुओं के योगदान को उन्होंने नमन किया।

बस्तर के कलाकारों का किया विशेष अभिनंदन

वित्त मंत्री ने बस्तर से आए कलाकारों का विशेष रूप से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की कला और संस्कृति को रायगढ़ के मंच पर प्रस्तुत किया जाना दोनों क्षेत्रों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने बस्तर से अपने पुराने जुड़ाव को भी साझा किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने बस्तर के कलाकारों के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की।

आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने चक्रधर समारोह को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कलाकारों, गुरुओं, आयोजकों, प्रशासन और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और ऊंचाई देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रायगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री गुरुपाल भल्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मराठा गैंग के फरार वारंटी आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

ऋषि सिंह ने रचा इतिहास, थाईलैंड में लहराया भारत का तिरंगा

पानी पीने के लिए आपस में भिड़े बेबी ऐलीफेंट

अपने पुत्र ओंकार पटेल को बचाने और ध्यान भटकाने वेदमती ने जारी किया बयान

नवीन जिंदल बने इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
Next Article सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?