NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
रायपुर

डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

कहा- ‘यह अनुभव साझा करने और नवाचारों को उजागर करने का बेहतरीन मंच’

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 12:37 am
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। नवा रायपुर स्थित आईआईएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) में 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह सम्मेलन उन अधिकारियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को उजागर कर सकते हैं। उनका यह भी कहना था कि इस तरह के संवाद और विचार-विनिमय से राष्ट्रीय सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलती है।
बता दें कि 28 नवंबर से शुरू हुई इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाना को बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया, अंडमान-निकोबार के पहरगांव थाना ने दूसरा स्थान और कर्नाटक के कवितला थाना, रायचूर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 सर्किट हाउस में, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एम-11 सर्किट हाउस में ठहरे हैं। नए सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्रियों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
पूरे कार्यक्रम में 33 राज्यों के डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत कुल 75 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गिनाए केंद्रीय बजट से प्रदेश को मिलने वाले फायदे

कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड दो गिरफ्तार, ७ लोग हिरासत में

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

निकाय चुनाव : आबकारी अधिकारियों की हुई बैठक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झारखंड से जशपुर ला रहे थे गुटखा, चालक गिरफ्तार
Next Article तारापुर में दिखी संगठन की शक्ति दिखी महेश साहू व कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

खबरें और भी है....

अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का किया शुभारंभ
पंचधारी डेम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत
भारी वाहन की ठोकर से ग्रामीण की मौत
कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?