NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झारखंड से जशपुर ला रहे थे गुटखा, चालक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > झारखंड से जशपुर ला रहे थे गुटखा, चालक गिरफ्तार
जशपुरनगर

झारखंड से जशपुर ला रहे थे गुटखा, चालक गिरफ्तार

200 बोरी अवैध गुटखा से भरी दो ट्रक पकड़ाई

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 12:37 am
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
2 Min Read

जशपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कार्रवाई की है। लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो ट्रकों से कुल 200 बोरी अवैध गुटखा जब्त किया है। प्रथम दृष्टया यह अवैध परिवहन का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत माल को जब्त कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई 29 नवंबर को की गई। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, दो ट्रकों में भारी मात्रा में बिना दस्तावेज का गुटखा झारखंड से जशपुर जिले में लाया जा रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए लोदाम थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्ध वाहन (यूपी-78-0511) और (यूपी-78केटी 7986) को रोका। तलाशी लेने पर हर ट्रक में 100-100 बोरी गुटखा भरा हुआ पाया गया, जिससे कुल 200 बोरी गुटखा जब्त किया गया।
जांच के दौरान ट्रकों के कागजात और बिल्टी की पड़ताल की गई। इसमें बिल्टी नंबर और वाहनों के नंबर में गंभीर अंतर पाया गया। कागजातों में विसंगतियां मिलने पर पुलिस ने इसे अवैध परिवहन का मामला मानते हुए माल को जब्त कर लिया। दोनों वाहनों और जब्त माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में गुटखा, ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस अभियान के तहत यह एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

You Might Also Like

जून से अगस्त तीन माह के चावल का एकमुश्त होगा वितरण

19 सडक़ों के भूमिपूजन कार्यक्रम पर अपने गृह ग्राम पहुंची जशपुर

सहायक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

लमडांड छात्रावास बना लोकतंत्र की पाठशाला मतदान से चुनी गई बाल कैबिनेट

मुंबई में जशप्योर ब्रांड की भारी डिमांड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार पहिया वाहन की ठोकर से डिवाईडर से टकराया जीआरपी आरक्षक का सिर
Next Article डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?